फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The robbers shot and killed the young man after entering the house in broad daylight in Moin, Dehra

Kangra: देहरा के मोइन में दिनदहाड़े घर में घुसकर लुटेरों ने गोली मारकर की युवक की हत्या

Wed, 19 Oct 2022 11:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर/भरवाईं(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर/भरवाईं(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Oct 2022 11:27 PM IST
सार

प्रदेश के थाना देहरा के तहत गांव मोइन में बुधवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर छह नकाबपोश लुटेरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। लुटेरे लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे। 

विज्ञापन
The robbers shot and killed the young man after entering the house in broad daylight in Moin, Dehra
तुषार की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के थाना देहरा के तहत गांव मोइन में बुधवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर छह नकाबपोश लुटेरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। लुटेरे लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे। पुलिस ने करीब छह आरोपियों में से तीन को पकड़ लिया है। उन्हें ऊना जिले के भरवाईं थाने में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। एसपी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे छह अज्ञात युवकों ने चिंतपूर्णी के व्यापारी केसर गर्ग के छोटे बेटे तुषार (28) की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी दो बाइक और एक कार में सवार होकर समनोली बाईपास से व्यापारी केसर गर्ग के घर के पिछले गेट से घर में घुसे। सबसे पहले वह घर में एक महिला किरायेदार के कमरे में गए। महिला ने बताया कि सभी के पास रिवाल्वर थे। उन्होंने महिला को रस्सियों से बांध दिया और लूटपाट की।

विज्ञापन


उसके बाद एक आरोपी महिला के पास निगरानी के लिए खड़ा रहा, जबकि पांच सीढ़ियां चढ़कर गर्ग के घर के अंदर दाखिल हो गए और परिवार के सदस्यों को रिवाल्वर दिखाकर घर में लूटपाट की। घर से निकलने के बाद दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया। जब आरोपी बाहर जाने लगे तो तुषार के साथ लुटेरों की हाथापाई हो गई और तुषार ने एक को धक्का मार लेंटर पर गिरा दिया। मामला बिगड़ता देख लुटेरों ने तुषार पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा की अगुवाई में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पंजाब की तरफ भागने की आशंका है। इसलिए पंजाब पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन


अश्वनी की सूझबूझ से पकड़े गए दो आरोपी
 परागपुर के तहत गंगोट पंचायत के अश्वनी कुमार ने सूझबूझ से तीन आरोपियों को थाने पहुंचा दिया। जब अश्विनी घर से आ रहा था तो उसे दो संदिग्ध गाड़ी के आगे हाथ देते हुए गाड़ी को रोकने का इशारा कर रहे थे। पहले अश्विनी ने उन्हें अनदेखा कर दिया। इसी दौरान अश्वनी को फोन आया कि चिंतपूर्णी में गोलीकांड हुआ है और आरोपी इस तरफ भागे हैं। फिर अश्विनी ने उन्हें गाड़ी में बिठा लिया और उन्हें कहा कि आपको वह ऊना बस स्टैंड छोड़ देगा। अश्विनी ने उन्हें ऊना बस स्टैंड के बजाय भरवाईं थाने में पहुंचा दिया। वहीं, तीसरे आरोपी को पुलिस ने किन्नू पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed