फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The road from Samdo to Gramphoo adjoining the China border will be widened, the government has given orders to

हिमाचल: चीन सीमा से सटे समदो से ग्रांफू तक चौड़ी होगी सड़क, सरकार ने डीसी को दिए आदेश

Tue, 22 Oct 2024 09:41 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2024 09:41 AM IST
सार

 प्रदेश सरकार ने इसके लिए उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति को आदेश जारी कर दिए है। वर्ष 2025 तक इस सड़कों को चौड़ा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
The road from Samdo to Gramphoo adjoining the China border will be widened, the government has given orders to
चौड़ी होगी सड़क - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन सीमा से सटी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्रांफू-समदो सड़क चौड़ी होगी। इससे सीमा तक सैनिकों की पहुंच और आसान हो जाएगी। इस सड़क का निर्माण कार्य सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) करेगा। इससे पहले जमीन का अधिग्रहण होना है।  प्रदेश सरकार ने इसके लिए उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति को आदेश जारी कर दिए है। वर्ष 2025 तक इस सड़कों को चौड़ा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़क के विस्तार से सेना के जवान मात्र पांच घंटों में मनाली से समदो पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर की जाएगी, जिससे सेना के वाहन आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। अभी जो सड़क है, उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब है और संकरी भी है, जिससे सेना के वाहन मनाली से समदो तक करीब नौ घंटों में पहुंचते हैं। देश की सुरक्षा के लिए चीन सीमा पर डटे सेना के जवानों के लिए राशन, असलाह और अन्य सामग्री इसी सड़क से होकर जाती है। बीआरओ ने ग्रांफू-काजा-समदो सड़क का सर्वे कर लिया है। इसकी दूरी करीब 205 किलोमीटर है। लोसर से ग्रांफू तक सड़क की हालत दयनीय है। 89 किलोमीटर सड़क कच्ची है।
विज्ञापन


 वाहन चालकों को पास देना होता है तो वाहनों को एक से आधा किलोमीटर आगे पीछे करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि समदो से ग्रांफू के बीच 150 हेक्टेयर जमीन वन विभाग की आती है। केंद्रीय वन मंत्रालय ने इसके निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। प्रदेश सरकार जमीन का अधिग्रहण करेगी, जबकि निर्माण कार्य बीआरओ ने करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी सीमा से सटी समदो-ग्रांफू सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसे लेकर बीआरओ के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। पहले भूमि का अधिग्रहण होना है। ऐसे में उपायुक्त को इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। इस सड़क को चौड़ा करने के लिए बीआरओ की हरसंभव मदद की जाएगी। - ओंकार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed