फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Retreat Free bus service to President residence Charabra from July 25

The Retreat: राष्ट्रपति निवास छराबड़ा तक 25 जुलाई से मुफ्त बस सेवा, प्रवेश शुल्क रहेगा इतना

Tue, 23 Jul 2024 10:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Jul 2024 10:51 PM IST
सार

शिमला के स्थानीय लोग और सैलानी अब राष्ट्रपति भवन छराबड़ा (रिट्रीट) जाने के लिए निशुल्क बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
The Retreat Free bus service to President residence Charabra from July 25
राष्ट्रपति भवन छराबड़ा (रिट्रीट) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला शहर के लोग और देश-विदेश से आने वाले सैलानी अब राष्ट्रपति भवन छराबड़ा (रिट्रीट) जाने के लिए निशुल्क बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रपति निवास छराबड़ा ने यह सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। 25 जुलाई से यह बस सेवा शुरू होगी। यहां के लिए एचआरटीसी की इलेक्टि्रक बस लिफ्ट से चलेगी। यह बस सेवा सिर्फ उन लोगों के लिए होगी जोकि सीधे राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए जाना चाहते हैं। इस दौरान लोगों को राष्ट्रपति भवन में प्रवेश का प्रति व्यक्ति 50 रुपये खर्च वहन करना होगा।

विज्ञापन


देवदार के पेड़ों से घिरे रिट्रीट में राष्ट्रपति गर्मियों में हर वर्ष यहां प्रवास पर आते हैं। समुद्रतल से 8,250 फीट की ऊंचाई पर स्थित ट्रांजिट निवास रिट्रीट 10628 स्क्वेयर फीट क्षेत्र में फैला है। देश में राष्ट्रपति के तीन आधिकारिक निवास हैं। इसमें राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली, राष्ट्रपति निलयम सिकंदराबाद हैदराबाद और रिट्रीट शिमला है। शहर से करीब 7 मील दूर छराबड़ा में स्थित रिट्रीट में कुल 16 कमरे हैं। अभी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सेवा लोगों को मिलेगी। राष्ट्रपति निवास ने इसका प्रस्ताव बनाकर एचआरटीसी को भेज दिया है और बातचीत के बाद इसको लेकर सहमति भी बन गई है। एचआरटीसी के मुताबिक फिलहाल बस दिन में चार राउंड चलेगी। सुबह 9:30, दोपहर 12:30, 2:30 और 4:30 बजे चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

 

कोटी रियासत के राजा ने बनाया था भवन
कोटी रियासत के राजा ने इस भवन का निर्माण वर्ष 1840 में करवाया था। यह भवन लकड़ी का बना है और इसमें धज्जी दीवार का निर्माण किया है। बाद में उन्होंने इसे केंद्र सरकार को स्थायी लीज पर सौंप दिया। आजादी के बाद से ही भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान भवन को राष्ट्रपति निवास का दर्जा प्राप्त था, लेकिन 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जब इसे एडवांस्ड स्टडी के लिए दे दिया तो छराबड़ा के रिट्रीट को राष्ट्रपति निवास बनाया। छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास रिट्रीट करीब 300 एकड़ जंगल के बीच है। वीवीआईपी सुरक्षा क्षेत्र होने के कारण इसके आसपास भवन निर्माण जैसी गतिविधियों पर रोक है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर यह सुविधा लोगों के लिए शुरू की जा रही है। इसका पूरा खर्च राष्ट्रपति भवन वहन करेगा। 25 जुलाई से यह सुविधा शुरू की जाएगी। इससे शहरवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले सैलानी भी इसका लाभ उठा सकेंगे- संजू डोगरा, प्रबंधक, राष्ट्रपति भवन छराबड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed