Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Radha-Krishna temple will be illuminated with 1,100 lamps.

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर 1,100 दीपों से जगमगाएगा

Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Radha-Krishna temple will be illuminated with 1,100 lamps.
शिमला। दिवाली पर इस बार गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सनातन धर्म सभा अनाज मंडी की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में 1,100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।सभा की ओर से मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इसके लिए रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और पारंपरिक सजावट का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। सभा की ओर से पहली बार इस तरह का दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम सूर्यास्त के बाद आयोजित होगा। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक लाल सूद, गोपाल कृष्ण डोरा, सुभाष चंद, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा, उपसचिव अशोक सोहल और कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सूद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article