फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   the power of organization Realized by pm modi in Dharamshala rally

धर्मशाला रैली में मोदी ने करवाया संगठन की ताकत का एहसास

Fri, 28 Dec 2018 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, धर्मशाला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Dec 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
the power of organization Realized by pm modi in Dharamshala rally

धर्मशाला की ‘जन आभार रैली’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत का एहसास करवाया। उन्होंने संदेश दिया कि संगठन से जुड़े छोटी पांत में रहे नेता भी मुख्यधारा में आ सकते हैं। वह एक तरह से यह संदेश भी देना चाह रहे थे कि संगठन में आस्था का रिवार्ड जरूर मिलता है।

विज्ञापन


चाहे कोई छोटा नेता ही क्यों न हो। वर्ष 1998 में जब हिमाचल में पहली बार प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में भाजपा-हिविकां गठबंधन की सरकार बनी तो ठीक उसी समय जयराम ठाकुर पहली बार हिमाचल विधानसभा का चुनाव जीत थेे। इससे पहले वह संगठन में विभिन्न मोर्चों पर सेवाएं दे रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी उनकी संगठन की प्रतिबद्धता से उसी समय से परिचित थे।

विज्ञापन

युवा विधायकों को पहली बार मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेवारी दी गई

the power of organization Realized by pm modi in Dharamshala rally

एक साल पहले हिमाचल में चुनकर आई तेरहवीं विधानसभा मेें अगर मुख्यमंत्री पद के घोषित प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल चुनाव नहीं हारते तो उस स्थिति में धूमल ही सीएम होते। हिमाचल की परिस्थितियां बदलीं और मोदी की परख पर खरे उतरे जयराम ठाकुर मुुख्यमंत्री बन गए।

जयराम सरकार में कई युवा विधायकों को पहली बार मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेवारी दी गई। मोदी ने एक साल पहले सीएम जयराम ठाकुर और उनके इन युवा मंत्रियों को शपथ दिलाई। अब वह ठीक एक साल बाद एक साल के कार्यकाल का रिजल्ट देखने आए।

इस तरह मोदी एक प्रकार से परोक्ष रूप में सरकार और संगठन में मुख्यधारा में आए हिमाचल के इन तमाम नेताओं की ओर संकेत कर कह रहे थे कि उन्हें यह देखकर बहुत आनंद मिलता है जो पहले हिमाचल में छोटे नेता थे, वे अब सरकार में प्रथम पंक्ति में हैं।

जाहिर है कि उनकी यह चाह भी है कि इस स्पंदन के बाद भाजपा का हर छोटा-बड़ा नेता और कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी जी-जान से काम करे। मोदी संगठन से जुड़े आम और छोटे कार्यकर्ताओं में भी उम्मीदें जगा गए हैं। 

हिमाचल को खास सौगात तो नहीं दी, मगर उपलब्धियां गिनाईं 

the power of organization Realized by pm modi in Dharamshala rally

एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मोदी ने जयराम की पीठ थपथपाई। उन्होंने सीएम को ‘मेरे मित्र’ कहकर संबोधित किया। हिमाचल में भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को उन्होंने सफल करार दिया।

पीएम मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को हम सबके वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान प्रेम कुमार धूमल कहकर संबोधित किया, जबकि नड्डा को केंद्र में मंत्रिमंडल में मेरे साथी कहा। 

मोदी ने हिमाचल को एक साल के जश्न के दौरान खास सौगात तो नहीं दी, मगर वह उपलब्धियां गिनाते रहे। उन्हें केंद्र से मिल रही भरपूर मदद का एहसास करवाया। हिमाचल में रेल, हवाई सेवाएं, पर्यटन, बागवानी आदि तमाम क्षेत्रों में बड़े निवेश की बात कर हिमाचल के लोगों को सपने दिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed