फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The police station in charge and two police personnel line up for not allowing the MLA's vehicle to pass

Mandi News: विधायक की गाड़ी को आगे नहीं निकलने देने पर थाना प्रभारी और दो पुलिस कर्मचारी लाइन हाजिर

Sat, 11 Mar 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

मंडी जिले में थाना प्रभारी धर्मपुर विकास शर्मा के अलावा दो पुलिस कर्मचारियों को शनिवार को लाइन हाजिर किया गया है। इन पर विधायक चंद्रशेखर की गाड़ी को आगे (पास) न निकलने देने, सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण हटाने के दौरान प्रशासन का साथ नहीं देने समेत कई अन्य आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
The police station in charge and two police personnel line up for not allowing the MLA's vehicle to pass
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में थाना प्रभारी धर्मपुर विकास शर्मा के अलावा दो पुलिस कर्मचारियों को शनिवार को लाइन हाजिर किया गया है। इन पर विधायक चंद्रशेखर की गाड़ी को आगे (पास) न निकलने देने, सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण हटाने के दौरान प्रशासन का साथ नहीं देने समेत कई अन्य आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार जब विधायक अपने घर की ओर जा रहे थे, तो रास्ते में उनसे आगे पुलिस की गाड़ी जा रही थी। पुलिस की गाड़ी में एसएचओ विकास शर्मा भी थे। विधायक की गाड़ी के चालक ने आगे निकलने के लिए हॉर्न बजाया, लेकिन उन्होंने उसे अनसुना कर दिया और विधायक की गाड़ी को आगे निकलने के लिए जगह नहीं दी। इसके चलते एसएचओ समेत दो पुलिस कर्मियों पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से भेजी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि थाना प्रभारी को सूचित किया था कि धर्मपुर में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाना है। इसके लिए पुलिस की सहायता की जरूरत है। यहां पुलिस आई, लेकिन जब प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों के साथ कब्जाधारियों ने बदसलूकी की तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही। तीसरा कारण विभागीय रिपोर्ट भी बताई जा रही है। इस बारे में डीएसपी सरकाघाट कुलदीप कुमार ने बताया कि रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक मंडी को भेज दी है, वही इस बारे में बता सकती हैं। जब इस बारे में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ उनके पास रिपोर्ट आई है, इसलिए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed