फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The passion of photography on MLA during bids adieu to martyr tilak raj in himachal

शहीद तिलक राज की अंतिम यात्रा में विधायक पर चढ़ा फोटो खिंचाने का जुनून

Sun, 17 Feb 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वाली (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Feb 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
The passion of photography on MLA during bids adieu to martyr tilak raj in himachal

शहीद तिलक राज के घर पर एक ओर जहां हजारों लोग गम के सागर में डूबे थे, वहीं दूसरी ओर अंतिम यात्रा में राजनेताओं के बीच आए एक विधायक इसमें मशगूल रहे कि शहीद के रोते हुए माता पिता के साथ उनकी कोई फोटो खींच ले।

विज्ञापन


इस विधायक ने रो रहे पिता और माता के बीच में खड़े होकर पास खड़े कुछ लोगों से कहा कि हमारा एक फोटो खींच लो। विधायक के सिर पर फोटो खिंचाने का जुनून इस कद्र सवार था कि उन्होंने सामने फोटो के बीच आड़े आ रहे लोगों को साइड हटने तक के लिए कह दिया। 

विज्ञापन

सीएम ने जमीन पर बैठकर बिताया समय

The passion of photography on MLA during bids adieu to martyr tilak raj in himachal

आतंकी हमले में शहीद तिलक राज के अंतिम यात्रा में आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मंत्री किशन कपूर, विपिन सिंह परमार सहित अन्य नेता श्मशानघाट पर जमीन पर बैठ गए। साढ़े 12 बजे श्मशानघाट पहुंची शहीद के पार्थिव को करीब डेढ़ बजे मुखाग्नि दी गई।

इस दौरान रीति रिवाजों को निभाया जा रहा था। इस बीच सीएम समेत सभी मंत्री और विधायक जमीन पर बैठ गए। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ के कारण श्मशानघाट पर खासा समय लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed