फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The party has given a big responsibility, but I am a small man: Nadda

देश और प्रदेश में कांग्रेस सरकारों के दौरान जमकर हुआ भ्रष्टाचारः नड्डा

Fri, 28 Feb 2020 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
The party has given a big responsibility, but I am a small man: Nadda
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जिले में पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा कि उन्हें भले ही पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, लेकिन आदमी वह छोटे ही हैं। अपने लोगों से जो आदर, प्यार, अपनापन मिला है, इसे संजोकर रखूंगा। इससे मिली ताकत पार्टी को मजबूत करने में लगाऊंगा। झंडूता में अभिनंदन समारोह में नड्डा ने देश के क्षेत्रीय और अन्य दलों पर हमला बोला।

विज्ञापन


कहा कि करीब 2500 विभिन्न दल हैं। इनमें सात से आठ राष्ट्रीय दल हैं। किसी भी दल के पास विचारधारा है न संगठन। कोई दल जातिवाद को बढ़ावा दे रहा है कोई क्षेत्रवाद तो कोई परिवारवाद को। इन दलों का अगला अध्यक्ष कौन होगा, सब जानते हैं, लेकिन भाजपा का अलग अध्यक्ष कौन होगा किसी को पता नहीं। भाजपा अध्यक्ष आम कार्यकर्ता बनता है न कि किसी परिवार से। 
विज्ञापन


हर पार्टी में उतारा-चढ़ाव आता है, हार-जीत होती है, लेकिन अभी भी भाजपा को और मजबूत होना है। इसके लिए ग्राउंड पर काम किया जा रहा है।  कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश को विश्व में अलग पहचान मिली है। देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाले कुछ सालों में भारत दुनिया की दूसरी या तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति केवल भारत के दौरे पर आए और 28 मिनट के भाषण में 20 मिनट का भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रहा। नड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस सरकारों के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक जेआर कटवाल भी मौजूद रहे।  

इधर-उधर न देखें लोग, सब जगह हम ही हम हैं : जयराम

The party has given a big responsibility, but I am a small man: Nadda

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सब जगह हम ही हम हैं। लोगों को इधर न उधर देखने की जरूरत है। कहा कि जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में 2022 में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। अभिनंदन समारोह में सीएम ने कहा कि जेपी नड्डा ने अच्छे बुरे दिनों में संघर्ष किया। इसका परिणाम यह है कि आज वह देश ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 

कहा कि नड्डा ने केंद्र और संगठन में रहते प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है। प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेज में से चार नड्डा की देन हैं। उन्होंने एम्स जैसा बड़ा संस्थान प्रदेश को दिया है। इसका निर्माण तेजी से हो रहा है। एम्स में आने वाले तीन से चार महीनों में इलाज शुरू हो जाएगा।

आलोचना करना आसान, विकास करवाना है बड़ी बात : अनुराग

 केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिना नाम लिए कांग्रेस विधायक पर मीडिया में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत टौणीदेवी में आयोजित कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि आलोचना करना आसान होता है, लेकिन विकास करवाकर दिखाना बड़ी बात होती है। वह केंद्र से नई नई स्कीमों के तहत पैसा लाते रहे लेकिन, कुछ लोग अपने नाम की शिलान्यास पट्टिकाएं लगाते रहे।

 केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेललाइन के लिए हर सूरत में बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। अगर इस बार प्रदेश सरकार से बजट नहीं मिला तो अगले वर्ष कोई और वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाएगी। पुराने बमसन क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का अहम योगदान रहा है। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री, अनुपम लखनपाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed