{"_id":"5c7a8121bdec224c0b48aa79","slug":"the-panchayats-coming-under-the-tcp-will-be-given-concession-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीसीपी के दायरे में आईं पंचायतों को दी जाएगी रियायत: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसीपी के दायरे में आईं पंचायतों को दी जाएगी रियायत: जयराम
Sat, 02 Mar 2019 07:01 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 02 Mar 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के कोट में जनसभा को संबोधित करते हुए टीसीपी के दायरे में आईं पंचायतों को जल्द रियायत देने का एलान किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हिमाचल में बिना सर्वे टीसीपी के दायरे में कई पंचायतें ले ली गई थीं, जिनको भाजपा सरकार रियायत देगी। लगभग हर जिला में टीसीपी के दायरे में अनेक ऐसी पंचायतों को जोड़ा गया है, जो ग्रामीण परिवेश में आती हैं।
विज्ञापन
लोगों की राय लिए बिना पूर्व कांग्रेस सरकार के इस फैसले का लोग आज भी विरोध कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि मंत्रिमंडल से इस मुद्दे पर काफी चर्चा की है। अब नए सिरे से सरकार कमेटी का गठन करेगी तथा टीसीपी में गलत ढंग से ली गई पंचायतों को रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
चारों सीटें जीतेगी भाजपा
सीएम ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सख्त जरूरत है। हिमाचल में लोकसभा चुनावों में भाजपा चारों सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि उन्होंने 1 साल 2 माह के कार्यकाल में हर वर्ग और गरीब लोगों का ध्यान रखते हुए योजनाएं लाई हैं।
इस मौके पर कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा, विधायक विनोद और बल्ह विधायक इंद्र गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा, विधायक विनोद और बल्ह विधायक इंद्र गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा आदि मौजूद रहे।