फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The onion rate Increase in shimla

नासिक से पहुंची प्याज की सप्लाई, दाम फिर भी नहीं घटे

Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The onion rate Increase in shimla
लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में पहुंची एक टन प्याज की खेप, दाम हुए 50 के पार
विज्ञापन

शिमला। नासिक के प्याज ने राजधानी की लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में दस्तक दे दी है। दिल्ली से चार ट्रकों में करीब एक टन प्याज मंडी में पहुंचा है। बावजूद इसके दामों में गिरावट की जगह 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को सब्जी मंडी में प्याज 50 रुपये किलो बिका। हालांकि ग्राहक नासिक के प्याज के मंडियों में पहुंचने से उत्साहित नजर आए। नासिक के प्याज की क्वालिटी अन्य प्रदेशों की प्याज से बेहतर होती है।
नासिक से प्याज के नई फसल की आपूर्ति होने के बाद भी दामों में गिरावट की बजाय बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के दौर में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब नासिक की प्याज पहुंचने के बाद दामों में गिरावट नहीं बल्कि बढ़ोतरी हुई है। पहले के मुकाबले कोरोना महामारी के बीच उल्टा हुआ है।
विज्ञापन

प्याज 10 रुपये मंहगा हुआ है। सब्जी मंडी के अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ के मुताबिक आने वाले 10 दिन तक प्याज के दाम स्थित रहेंगे। नासिक से प्याज की खेप बढ़ने के बाद इसमें गिरावट आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नासिक के प्याज की मांग अधिक
नासिक के प्याज की क्वालिटी अच्छी होने के कारण इसकी मांग अधिक रहती है। नासिक के प्याज का होलसेल भाव 38 से 40 रुपये किलो है। रिटेल में इस प्याज का भाव 50 रुपये प्रतिकिलो है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, जयपुर और राजस्थान से प्याज की आमद शिमला पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed