{"_id":"618c05311d9b47392c2cc01e","slug":"the-onion-rate-increase-in-shimla-shimla-news-sml3898370104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक से पहुंची प्याज की सप्लाई, दाम फिर भी नहीं घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिक से पहुंची प्याज की सप्लाई, दाम फिर भी नहीं घटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में पहुंची एक टन प्याज की खेप, दाम हुए 50 के पार
शिमला। नासिक के प्याज ने राजधानी की लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में दस्तक दे दी है। दिल्ली से चार ट्रकों में करीब एक टन प्याज मंडी में पहुंचा है। बावजूद इसके दामों में गिरावट की जगह 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को सब्जी मंडी में प्याज 50 रुपये किलो बिका। हालांकि ग्राहक नासिक के प्याज के मंडियों में पहुंचने से उत्साहित नजर आए। नासिक के प्याज की क्वालिटी अन्य प्रदेशों की प्याज से बेहतर होती है।
नासिक से प्याज के नई फसल की आपूर्ति होने के बाद भी दामों में गिरावट की बजाय बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के दौर में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब नासिक की प्याज पहुंचने के बाद दामों में गिरावट नहीं बल्कि बढ़ोतरी हुई है। पहले के मुकाबले कोरोना महामारी के बीच उल्टा हुआ है।
प्याज 10 रुपये मंहगा हुआ है। सब्जी मंडी के अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ के मुताबिक आने वाले 10 दिन तक प्याज के दाम स्थित रहेंगे। नासिक से प्याज की खेप बढ़ने के बाद इसमें गिरावट आएंगी।
विज्ञापन
नासिक के प्याज की मांग अधिक
नासिक के प्याज की क्वालिटी अच्छी होने के कारण इसकी मांग अधिक रहती है। नासिक के प्याज का होलसेल भाव 38 से 40 रुपये किलो है। रिटेल में इस प्याज का भाव 50 रुपये प्रतिकिलो है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, जयपुर और राजस्थान से प्याज की आमद शिमला पहुंचती है।