फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The offices of the cm and Chief Secretary will be expanded in the Secretariat

Himachal: सचिवालय में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के कार्यालय का होगा विस्तार

Sat, 06 Jul 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री की गाड़ियों के प्रवेश द्वार और साथ लगती खाली जगह, बिजली बोर्ड के काउंटर और लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए बनाए गए हॉल को हटाकर नया भवन बनाया जाएगा।

विज्ञापन
The offices of the cm and Chief Secretary will be expanded in the Secretariat
हिमाचल सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के कार्यालय का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री की गाड़ियों के प्रवेश द्वार और साथ लगती खाली जगह, बिजली बोर्ड के काउंटर और लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए बनाए गए हॉल को हटाकर नया भवन बनाया जाएगा। इसे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के कार्यालय के साथ जोड़ा जाना है। इससे दोनों कार्यालयों को विस्तार दिया जाना है। सीएम और सीएस के स्टाफ के बैठने की व्यवस्था भी यहीं होगी। वर्तमान में जहां इनका स्टाफ बैठता है, वह जगह खाली होगी। यहां अन्य ब्रांचें काम करेंगी। नक्शा पास हो गया है। अब जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के कमरों के बाहर मिलने वालों का भीड़ उमड़ी रहती है। आगंतुकों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। जगह तंग होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की फाइलों को भी दूसरी जगह रखना पड़ता है। मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी को देखते हुए भी यह फैसला लिया गया है। सरकार का मानना है कि लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही मुख्यमंत्री से मिलने वालों के लिए अलग से हॉल की व्यवस्था की जाएगी। पहले मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के कार्यालय को नई भवन में शिफ्ट किए जाने की बात चल रही थी। लेकिन इसे टाला गया है। अब कार्यालय को विस्तार दिए जाने पर ही सहमति बनी है। सचिवालय प्रशासन की मानें तो कार्यालय को विस्तार दिए जाने से सुरक्षा भी चौक-चौबंद होगी। सिक्योरिटी के लिए भी अलग से व्यवस्था होगी। सचिवालय के प्रवेश द्वार में भी बदलाव हो सकता है। भवन के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसमें मुख्यमंत्री के साथ चलने वाले काफिले की गाड़ियों को पार्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed