फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The new wave of Coronavirus will be a challenge in the winter tourism season in Himachal

Coronavirus Update: हिमाचल में विंटर पर्यटन सीजन में कोरोना की नई लहर रहेगी चुनौती

Sun, 25 Dec 2022 04:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Dec 2022 04:59 PM IST
सार

क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की भीड़ शिमला सहित प्रदेश के अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में उमड़ती रही है।

विज्ञापन
The new wave of Coronavirus  will be a challenge in the winter tourism season in Himachal
कोरोना वायरस(सांकेतिक ) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल में विंटर पर्यटन सीजन में कोरोना की नई लहर चुनौती होगी। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की भीड़ शिमला सहित प्रदेश के अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में उमड़ती रही है। इस साल भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। कोरोना से निपटने को अभी प्रदेश में वैक्सीन की करीब एक लाख डोज ही उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार से और वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराने का मामला उठाया गया है। सरकार 27 दिसंबर को प्रदेश में कोरोन संक्रमण से बचाव के लिए हिमाचल में की गई तैयारियों को लेकर पोर्टल में आंकड़े उपलब्ध करवाएगी। इसके आधार पर केंद्र सरकार प्रदेश की तैयारियों पर निगरानी रखेगी। कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की व्यवस्था, अस्पतालों में बिस्तरों और मेडिकल स्टाफ से संबंधित जानकारी केंद्र लेता रहेगा।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार उन क्षेत्रों से वैक्सीन दूसरे क्षेत्रों में भेज रही है, जहां वैक्सीन की डोज अधिक मात्रा में है और वहां वैक्सीन की खपत कम है। हर रोज वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंच रहे हैं।  राज्य के प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निपटने को करीब एक लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जिन क्षेत्रों में वैक्सीन मांग से ज्यादा है, उसे उन क्षेत्रों में दूसरी जगह भेजकर उपयोग किया जा रहा है। जहां अधिक संख्या में लोग वैक्सीन लगाने आ रहे हैं। केंद्र सरकार से और वैक्सीन उपलब्ध कराने का मामला उठाया गया है। 27 दिसंबर को कोरोना से निपटने की तैयारियों का पूरा आंकड़ा पोर्टल में उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed