फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Municipal Corporation will demarcate land for a petrol pump.

Shimla News: पेट्रोल पंप के लिए जमीन की निशानदेही करेगा नगर निगम

Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will demarcate land for a petrol pump.
आईजीएमसी नाले के पास खुलेगा पेट्रोल पंप
विज्ञापन

यहीं से होगा टनल के प्रवेशद्वार का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के आईजीएमसी नाले के पास पेट्रोल पंप स्थापित करने में जमीन की कोई दिक्कत न हो इसके लिए नगर निगम यहां निशानदेही करवाने जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि पेट्रोल पंप और टनल के प्रवेशद्वार के लिए यहां पर्याप्त जमीन है या नहीं।


नगर निगम ने आईजीएमसी नाले के पास अपनी जमीन पर पेट्रोल पंप स्थापित करने की योजना बनाई है। यह शहर में नगर निगम का पहला पेट्रोल पंप होगा। इसमें सीएनजी की भी सुविधा मिलेगी। हालांकि इसी जगह पर सर्कुलर रोड पर बनने वाली टनल का प्रवेशद्वार भी प्रस्तावित है। साथ लगती जमीन पर निगम डंपिंग साइट भी बना रहा है। ऐसे में इन तीनों परियोजनाओं को शुरू करने में जमीन संबंधी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम जमीन की निशानदेही करवाने जा रहा है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम के पास पेट्रोल पंप लगाने के लिए पर्याप्त जमीन है। हालांकि, भविष्य में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए यहां जमीन की निशानदेही करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि साथ लगती जमीन पर निगम डंपिंग साइट भी तैयार करेगा। टनल निर्माण से निकलने वाला मलबा यहीं पर ठिकाने लगाया जाएगा। इससे निगम को आय भी होगी और टनल से निकलने वाले मलबे का कम लागत पर निपटारा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article