फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The matter of recruitment of non Himachalis in the State Staff Selection Commission went viral

HPSSC: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में गैर हिमाचलियों की भर्ती का मामला सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 18 Sep 2022 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Sep 2022 06:39 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की संस्तुति के  बाद राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने भी 15 सितंबर 2022 को इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
The matter of recruitment of non Himachalis in the State Staff Selection Commission went viral
हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग में गैर हिमाचलियों की भर्ती का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला हरियाणा के तीन लोगों की नियुक्ति से संबंधित है। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की संस्तुति के  बाद राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने भी 15 सितंबर 2022 को इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन




इनमें हरियाणा के जिला जींद के गांव धर्मगढ़, हरियाणा के जिला कैथल के गांव जखोली और हरियाणा के जिला पंचकूला के गांव शमटू निवासी की पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमएचडब्ल्यू) के रूप में नियुक्ति की गई है। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस पर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि रिवाज बदलेंगे, बिल्कुल बदलेंगे। भाजपा सरकार में जो गैर हिमाचलियों को नौकरियां बांटी जा रही हैं, इस रिवाज को जरूर बदलेंगे। वहीं, सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि यह 2017 की भर्ती है। नए नियम 2019 के बाद लागू हो रहे हैं। तीन लोगों की भर्ती का यह मामला अदालत में था। निपटारा होने के बाद नियुक्ति की संस्तुति की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed