फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The lifestyle of Chhattisgarh's villages as depicted in the pictures.

Shimla News: चित्रों में दिखाई छत्तीसगढ़ के गांवों की जीवनशैली

Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The lifestyle of Chhattisgarh's villages as depicted in the pictures.
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में बफेलो सीरीज लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस सीरीज में वॉटर कलर के माध्यम से गांव में भैंसों की जीवनशैली को दर्शाया है।
विज्ञापन

सीरीज में छत्तीसगढ़ के करण कुमार ने छह चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनमें उन्होंने अपने गांव में भैंसों के रहन-सहन तथा बैलों द्वारा खेत जोतते किसानों का चित्रण किया है। करण ने बताया कि वर्तमान समय में गांवों में बैलों से खेत जोतने की परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। अब केवल गरीब तबके के लोगों के पास ही बैल बचे हैं। अधिकांश किसान अब इसकी जगह ट्रैक्टर का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन चित्रों को चित्रपट्ट शीट पर उकेरा है, जिन्हें विशेष रूप से मुंबई, कोलकाता और नागपुर से मंगवाया जाता है। 5 जुलाई तक चलने वाली इस चित्रकला प्रदर्शनी में अंबाला के युवा कलाकार जतिन धीमान और आशीष कुमार यादव के बनाए चित्र भी प्रदर्शित किए हैं। इन चित्रों की कीमत 2,000 से लेकर 50,000 रुपये तक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article