{"_id":"6aa9512c48777ebb28049d44","slug":"the-lalpani-team-arrived-at-the-school-performing-the-nati-dance-after-their-victory-shimla-news-c-19-sml1002-787077-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जीत के बाद नाटी डालते हुए स्कूल पहुंची लालपानी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जीत के बाद नाटी डालते हुए स्कूल पहुंची लालपानी की टीम
विज्ञापन
बैडमिंटन समेत संगीत, नाटक, लोकनृत्य और समूहगान में हासिल किया पहला स्थान
संस्कृत श्लोक में टीम दूसरे स्थान पर रही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू में हुई शिमला जोन-1 अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को लालपानी स्कूल की टीम पहुंची। स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यार्थियों ने पुराना बस स्टैंड से स्कूल तक नाटी डालकर जीत का जश्न मनाया।
शारीरिक शिक्षक दिनेश सोहटा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने बैडमिंटन, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, संस्कृत गीतिका, नाटक, लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, समूहगान और वोकल में प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृत श्लोक में टीम दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शिमला जोन-1 के 17 स्कूलों के करीब 386 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
स्कूल प्रधानाचार्य वंदना मच्छान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।