{"_id":"626ecab13a0a107d3d125585","slug":"the-issue-of-drinking-water-crisis-program-in-bhattakufar-shimla-news-sml4074127160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में गूंजा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में गूंजा पेयजल संकट
विज्ञापन
शिमला के भटाकुफर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या रखते लोग। हुक्म चंद
- फोटो : SHIMLA CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में पेयजल संकट का मामला अब सरकार के दरबार पहुंच गया है। रविवार को हुए 26वें जनमंच कार्यक्रम में शिमला शहर और पंचायतों में गहराए जल संकट पर सबसे ज्यादा सवाल उठे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में भट्ठाकुफर में हुए जनमंच के दौरान मैहली निवासी हुकम चंद ने कहा कि इस क्षेत्र में पांचवें दिन पानी आ रहा है। कई बार आधी रात को पानी देते हैं कहा कि मैहली के ऊपरी तरफ अफसरों की कालोनियां हैं, जहां कई बार दिन में दो बार पानी आता है। मैहली, शकराला और साथ लगते इलाकों में लोगों ने पशु पाल रखे हैं। लेकिन अब पीने लायक पानी न होने से बेचने पड़ रहे हैं। मंत्री ने अफसरों को फटकार लगाई। कहा ऐसा नहीं होना चाहिए।
कंपनी के अधिकारियों ने जवाब दिया कि तीसरे दिन साढ़े सात लाख लीटर पानी जलशक्ति विभाग को देेते हैं, जो इन लोगों को पानी सप्लाई करता है। इंद्रनगर के शिवप्रताप ने कहा कि उनके इलाके में पानी का प्रेशर कम है। कई बार शिकायत कर चुके हैं। कंपनी के अधिकारी बोले-जल्द यह परेशानी दूर होगी। भट्ठाकुफर से पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने भी सवाल उठाए। बोले-पेयजल लाइन बिछाने के बावजूद कंपनी सप्लाई नहीं दे रही। साथ लगते इलाकों में भी जलसंकट है। मंत्री ने कंपनी को व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
1. बार बार टूट रही सीवरेज लाइन
मल्याणा की रेखा शर्मा ने कहा कि नगर निगम की सीवरेज लाइन उनकी जमीन और घासनी में बिछी है। यह बार-बार टूट रही है जिससे गंदगी फैल रही है। कंपनी ने कहा कि तीन महीने में नई लाइन बिछ जाएगी।
विज्ञापन
2. रास्ता तंग, शव ले जाना तक मुश्किल
समिट्री के बुद्घिराम ने कहा कि 2001 से उनके इलाके का रास्ता बंद है। डिमार्केशन के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा। हालत ऐसे हैं कि शव ले जाना भी मुश्किल हो रहा है। मंत्री ने सोमवार को अफसरों को मौके पर जाने को कहा। इसी हफ्ते इस पर रिपोर्ट मांगी है।
मंत्री बोले-मोदी जी बताइये, आपको क्या परेशानी है
जनमंच में मशोबरा के अशोक मोदी ने भी सवाल लगाया था। मंत्री ने नाम लेते हुए कहा कि मोदी जी-बताइए, आपको क्या परेशानी है। इस पर जनमंच में ठहाके लगे। अशोक मोदी ने कहा कि मशोबरा में सीवरेज कनेक्शन नहीं मिले हैं। कहा कि आपने ही इसका शिलान्यास किया था, लेकिन सीवरेज लाइन आज तक नहीं बिछी। कंपनी ने इस पर जवाब दिया कि वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट से मंजूरी मिलते ही इसका काम शुरू होगा। रझाणा पंचायत प्रधान ने डीएवी न्यू शिमला के आसपास अवैध पार्किंग का मामला उठाया। मंत्री ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। शांति विहार के राजेश कुमार ने नालियों का काम लटकने पर सवाल पूछा। शांति विहार की लता शांडिल ने पीडब्ल्यूडी के भवन के छज्जे का मामला उठाया। कहा कि छज्जा सड़क पर होने से एंबुलेंस नहीं आ रही। मंत्री ने तुरंत अफसरों को मौके पर जाने के निर्देश दिए। विकासनगर में खेल मैदान, भट्ठाकुफर से पटगैहर सड़क चौड़ा करने, मैहली-शोघी सड़क पर अतिक्रमण हटाने, मशोबरा बाजार में सड़क के साथ नाली बनाने, हाउसिंग बोर्ड कालोनी से सांगटी सड़क का काम जल्द पूरा करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को भट्ठाकुफर में स्थानीय लोगों के वाहनों के लिए जगह निर्धारित करने को कहा है।
अफसरों को नोटिस
जनमंच में उपस्थित न होने और जनता के सवालों के जवाब न मिलने पर कई विभागों को नोटिस जारी होंगे। जनमंच में वन्यजीव विभाग, खेल विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं थे। इनकी रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजी जाएगी।