फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The High Court ordered auction of Technomack Property in shimla

टेक्नोमैक की संपत्ति नीलाम करने के आदेश, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 03 Aug 2019 12:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
The High Court ordered auction of Technomack Property in shimla

हिमाचल हाईकोर्ट ने बहुचर्चित इंडियन टेक्नोमैक घोटाले के मामले में कंपनी की संपत्तियों को नीलाम करने के आदेश दे दिए हैं। कोर्ट ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग को आदेश दिए हैं कि वह कंपनी को कर्ज देने वालों और आधिकारिक लिकविडेटर के साथ मिलकर कंपनी की संपत्तियों की विस्तृत जानकारी देते हुए नीलामी प्रक्रिया शुरू करे।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कंपनी के पास लगभग 333 करोड़ रुपये की संपत्तियां हैं, जिनमें बेचने लायक संपत्तियों से लगभग 284 करोड़ जुटाए जा सकते हैं। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने राज्य कर विभाग को आदेश दिए कि वह नीलामी संबंधी नोटिस जारी करने से पहले उसे कोर्ट से अप्रूव करवाए। 
विज्ञापन


कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कंपनी के पास जो कुल 285 बीघा जमीन है, उसमें से करीब 76 बीघा हिमाचली कृषक ही खरीद सकेंगे, जबकि बाकी गैर हिमाचलियों को भी बेची जा सकती है। गौरतलब है कि सीआईडी ने इंडियन टेक्नोमैक कंपनी द्वारा राज्य सरकार का लगभग 21 सौ करोड़ रुपये का टैक्स न अदा करने पर फैक्ट्री को आबकारी एवं कराधान विभाग ने सीज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed