फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   'The Harmony of Pine' created a stir in Dental College

Shimla News: डेंटल कॉलेज में ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ ने मचाया धमाल

Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
'The Harmony of Pine' created a stir in Dental College
भारत हमको जान से प्यारा है से बटोरी वाहवाही
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने नवाजे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में मंगलवार को इंटर कॉलेज फेस्ट की अंतिम संध्या पर हिमाचल पुलिस बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ ने खूब धमाल मचाया।
अटल सभागार में आयोजित इस स्टार नाइट कार्यक्रम में हिमाचल पुलिस बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन के विजय कुमार, कार्तिक शर्मा, मनमोहन शर्मा, कृतिका तंवर और दीपिका ठाकुर ने भारत हमें जान से प्यारा है... वंदे मातरम... दिल से रे दिल से... झुमका गिरा रे... चल छैयां छैयां छैयां... तेरे नैना और काली काली जुल्फों आदि गाने गाए। अटल सभागार में दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सचिव एमसुधा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वास्थ्य सचिव ने विजेताओं सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, आईजीएमसी के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, डेंटल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता, डॉ. केएस नेगी, डॉ. योगेश भारद्वाज, डॉ. विनय भारद्वाज, डॉ. सीमा ठाकुर, सांस्कृतिक सलाहकार डॉ. नरोत्तम गेजटा, खेल सलाहकार डॉ. पारूल सिंघल, सीएससीए अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर, उपाध्यक्ष मनप्रीत कौर, पब्लिक रिलेशन हेड प्रशांत चौधरी, महासचिव सपन चौहान, सह सचिव अंशिका सिंह, कोषाध्यक्ष अताशी चड्ढा, सह कोषाध्यक्ष शेलजा, सांस्कृतिक सचिव विदुषी ठाकुर, सह सांस्कृतिक सचिव रौनक , एकेडमिक सचिव नेहा, सह एकेडमिक सचिव प्रिया, खेल सचिव शबनम, सह खेल सचिव आरुषि, सिक्योरिटी हेड समीक्षा, अमन, स्टूडेंट वेलफेयर सचिव मृदुल, लिटररी सचिव दिव्यांश, सह लिटररी सचिव नक्षत्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन



भौमिक दास और निशिता गुप्ता सम्मानित
इंटर कॉलेज फेस्ट के दौरान एचपीजीडीसी के मिस्टर इरप्शन भौमिक दास, सुंदरनगर कॉलेज की निशिता गुप्ता को मिस इरपशन चुना गया। चार दिन चले फेस्ट में 500 के करीब डॉक्टरों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंतिम दिन भांगड़ा और नाटी डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article