फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Great Khali show in Nangal on 18th November

यहां होगा द ग्रेट खली शो, बब्बू मान और सपना चौधरी बिखेरेंगे जलवा

Thu, 04 Oct 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल Updated Thu, 04 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
The Great Khali show in Nangal on 18th November

18 नवंबर को नंगल में होने जा रहे कुश्ती के फाइनल मुकाबलों की तैयारियों का जायजा लेने जाने-माने रेस्लर दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली ने नंगल का दौरा किया। इस आयोजन के लिए विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह से नंगल में बीबीएमबी के विश्रामगृह सतलुज सदन में मुलाकात की। फाइनल में देश भर के नामी पहलवान जोर जोर आजमाइश करते दिखेंगे।

विज्ञापन


द ग्रेट खली ने कहा कि 18 नवंबर को विश्व स्तरीय कुश्ती मुकाबले नंगल में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले इन मुकाबलों को जालंधर और लुधियाना में करवाए जाने की योजना थी, लेकिन विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की विशेष रुचि के चलते अब ये मुकाबले नंगल में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के कुछ मैच पंचकुला, करनाल और अंबाला में होंगे। फाइनल मुकाबला नंगल में होगा।

विज्ञापन

The Great Khali show in Nangal on 18th November

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए 35 से 40 हजार दर्शकों के आने की संभावना है। 18 नवंबर को शाम चार बजे यह प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसमें दो घंटों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मशहूर गायक बब्बू मान व सपना चौधरी प्रस्तुति देंगी।

राणा केपी सिंह ने कहा कि वैसे तो द ग्रेट खली शो की टिकट एक हजार व 500 रुपए होती है, लेकिन उनके कहने पर उन्होंने आयोजन की टिकट मात्र 200 रुपए ही रखी ताकि क्षेत्र वासी आराम से इस आयोजन का लुत्फ उठा सकें।

इस मौके पर उपायुक्त रूपनगर सुमित जरगल, जिला पुलिस प्रमुख स्वपन शर्मा, बीबीएमबी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार अग्रवाल, उप मुख्य अभियंता हुसन लाल कम्बोज, डीएसपी जीपी सिंह, तहसीलदार डीपी पांडे, कांग्रेसी नेता अशोक स्वामीपुर, अभियंता केके सूद व एपीआरओ सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed