फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Great Khali Returns Wrestling show on 7th of July at Solan

सोलन में रेसलिंग शो के लिए ग्रेट खली ने की बड़ी घोषणा

Sat, 07 Jul 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 07 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
The Great Khali Returns Wrestling show on 7th of July at Solan

मंडी के बाद अब सोलन में भी खली का रेसलिंग शो दर्शक फ्री में देखेंगे। पहले शो के लिए 500 और 1000 रुपये के टिकट रखे गए थे। सीडब्ल्यूई के शहर में लगाए पोस्टरों में भी रेट लिखा गया है। शुक्रवार को खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने इस शो का पूरा खर्च खुद उठाने की घोषणा की।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में खली ने कहा कि हिमाचल में यह दूसरा शो होगा। सोलन में भी शो फ्री होगा। उन्होंने प्रशासन से आह्वान किया कि मैदान भरने तक दर्शकों को अंदर आने दिया जाए। शो में देश और विदेशी के करीब 40 रेसलर हिस्सा लेंगे। तीन महिला पहलवान भी दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन


खली ने बताया कि राखी सावंत और सपना चौधरी भी लोगों का मनोरंजन करेंगी। हिमाचली कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। रेसलिंग शाम पांच से रात दस बजे तक चलेगी।

इधर, एसपी मधुसूदन शर्मा ने कहा कि पुलिस मैदान में दस हजार दर्शक शो देख पाएंगे। 300 जवानों को तैनात किया गया है। रेसलिंग शो मुफ्त होगा, इसलिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जगह तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी रिंग में उतरने का इरादा नहीं

The Great Khali Returns Wrestling show on 7th of July at Solan

खली ने कहा कि उनका रिंग में उतरने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। जरूरत पड़ी तो आखिरी क्षणों में वे मंडी की तरह मैदान में उतर सकते हैं। सभी पहलवान सोलन पहुंच चुके हैं। 

मंडी में सुरक्षा प्रबंधों से असंतुष्ट नजर आए खली  
खली ने मंडी में ढीले सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए। कहा कि पहलवानों के साथ दर्शक फोटो खिंचवा रहे थे, उन्हें कहीं से भी पकड़ रहे थे। पुलिस के इंतजाम बहुत ढीले थे। इससे पहलवान काफी नाराज हुए। मंडी में पुलिस का काम पहलवानों के निजी सुरक्षा कर्मियों को करना पड़ा। 

खेल अकादमी पर विचार करेगी सरकार : गोविंद 
सोलन में पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में खेल अकादमी खोलने पर सरकार विचार करेगी। खली को यह तय करना होगा कि वे प्रदेश में कहां अकादमी चलाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed