फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The Great Khali arrived as the chief guest at Shimla's Flying Festival, clicked a lot of photos with fans

Shimla Flying Festival: द ग्रेट खली बोले- मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं, ईमानदारी सफलता का मंत्र

Fri, 18 Oct 2024 08:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 08:09 PM IST
सार

राजधानी से सटे जुन्गा क्षेत्र के द ग्लाइड इन साइट पर शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के तीसरे दिन शुक्रवार को द ग्रेट खली और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

विज्ञापन
The Great Khali arrived as the chief guest at Shimla's Flying Festival, clicked a lot of photos with fans
फ्लाइंग फेस्टिवल में बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे द ग्रेट खली - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी से सटे जुन्गा क्षेत्र के द ग्लाइड इन साइट पर शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के तीसरे दिन दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिमला से मेरा काफी लगाव है। संघर्ष के दिनों की शुरुआत यहीं से हुई। शिमला में पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों की शुरुआत होना टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं। मेहनत करने में शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए। ईमानदारी से लक्ष्य के लिए मेहनत करेंगे तो अवश्य सफल होंगे। बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में नशा काफी फैल चुका है। हालांकि, खेलों से जुड़ी युवा पीढ़ी नशे को हरा रही है। बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना चाहिए। खेलों को अब टाइमपास के लिए नहीं बल्कि एक प्रोफेशन के तौर पर देश-दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने फेस्टिवल में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

विज्ञापन


उधर, फ्लाइंग फेस्टिवल में पायलटों ने खिली धूप में करीब 200 से ज्यादा उड़ानें भरीं। आयोजनकर्ता और द ग्लाइड इन के प्रबंधक निदेशक अरुण रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक 10 राउंड हो चुके हैं। शनिवार को प्रतियोगिता के आखिरी दो राउंड होंगे। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और भोरंज के विधायक सुरेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन





रेसलिंग अकादमी खोलने पर विचार : द ग्रेट खली
रेसलर द ग्रेट खली ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से आए पायलटों की उड़ानों का रोमांच भी देखा। द ग्रेट खली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेसलिंग अकादमी खोलने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया जाएगा ताकि प्रदेश के युवाओं को रेसलिंग के क्षेत्र में आगे आने के अवसर मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक वस्तुओं से स्वरोजगार करें विकसित : अनिरुद्ध सिंह
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा कि द ग्लाइड इन में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाओं को निखारा जा रहा है। भविष्य में विदेशों से भी प्रतिभागी एक्सपो में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कांगड़ा के बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग होने से आसपास के क्षेत्र की आर्थिकी काफी मजबूत हो चुकी है। सैकड़ों लोग इस कारोबार से जुड़ चुके है। अब शिमला में भी पैराग्लाइडिंग शुरू होने से पर्यटकों को भी साहसिक खेलों में हिस्सा लेने के अवसर मिलेंगे। स्थानीय उत्पादों को बेहतरीन पैकिंग और गुणवत्ता मानकों के हिसाब से बाजार मुहैया करवाए जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि अपने पारंपरिक वस्तुओं से स्वरोजगार विकसित करने के लिए प्रयास करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed