फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The government should reconsider the decision to shift the gynecology OPD to IGMC.

Shimla News: गायनी ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट करने के फैसले पर सरकार करे विचार

Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The government should reconsider the decision to shift the gynecology OPD to IGMC.
कर्मचारियों ने प्रिंसिपल के समक्ष रखी अपनी बात
विज्ञापन


बोले, दो अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर हैं मरीज अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के बाद अव्यवस्थाएं बढ़ गईं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ओपीडी और वार्ड चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। डॉक्टरों और कर्मचारियों ने सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है।

डॉक्टर और कर्मचारी गायनी ओपीडी शिफ्ट करने के मामले में प्रिंसिपल डॉ. सीता ठाकुर से मिले। इस दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। केएनएच कर्मचारी संघ और सेमडीकोट (डॉक्टरों की एसोसिएशन) ने मामले को फिर से मुख्यमंत्री से पास उठाने को कहा। वहीं दोनों संघों ने निर्णय लिया कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर इस मुद्दे पर बात की जाएगी। सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि गायनी ओपीडी और वार्ड शिफ्ट होने के बाद मरीजों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्टाफ के लिए भी कोई सही व्यवस्था तक अस्पताल में नहीं है। चेंजिंग रूम तक अस्पताल में अभी तक नहीं बनाया गया है। इससे स्टाफ भी काफी परेशान हो गया है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और फैसले को एक बाद दोबारा देखने का आग्रह किया।
विज्ञापन

केएनएच कर्मचारी संघ के प्रधान मनोज शर्मा ने बताया कि जब से ओपीडी और वार्ड शिफ्ट हुआ है तब से असमंजस का माहौल बन गया है। मरीज केएनएच और आईजीएमसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अब ओपीडी भी कम होना शुरू हो गई है। मरीज आईजीएमसी और केएनएच आने की बजाय अब चंडीगढ़ तथा निजी अस्पतालों का रुख करने लगे हैं। इस बारे मुख्यमंत्री को भी बताया जा चुका है। बदलाव से मरीजों को फायदा नहीं हो रहा है तो फिर से एक बार फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article