फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The government procured 803 metric tonnes of C-grade apples from orchardists.

Shimla News: सरकार ने बागवानों से खरीदे सी ग्रेड 803 मीट्रिक टन सेब

Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The government procured 803 metric tonnes of C-grade apples from orchardists.
प्रदेश में 128 केंद्रों पर हो रही है खरीद
विज्ञापन

एचपीएमसी और हिमफेड के जरिये खरीदे जा रहे सेब
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश में एमआईएस के तहत सरकार ने अब तक 803.214 मीट्रिक टन सेब की खरीद कर ली है। प्रदेश सरकार इस बार एचपीएमसी और हिमफेड के माध्यम से एमआईएस के तहत सी-ग्रेड सेब की खरीद कर रही है।
दोनों एजेंसियों के तहत शुक्रवार तक प्रदेश भर में 128 केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया चल रही है। विभाग के अनुसार प्रदेशभर में एमआईएस के तहत सेब की खरीद जारी है। प्रदेश में सी-ग्रेड सेब की खरीद प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू हुई है। अभी तक 803.214 मीट्रिक टन सेब की खरीद हो चुकी है। वहीं एमआईएस के तहत सी-ग्रेड सेब खरीदने की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। प्रदेश में अभी 128 केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया चल रही है। विभाग ने आवश्यकता के अनुसार 73 और केंद्र खोलने का प्रस्ताव सरकार की मंजूरी के लिए भेजा है। इन केंद्रों को जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा सहित अन्य जिलों में एमआईएस के तहत सेब की खरीद होती है। सभी जगहों पर विभाग मांग और आवश्यकता के अनुसार सेब खरीद केंद्र खोल रहा है। केंद्रों पर खरीद एचपीएमसी और हिमफेड के माध्यम से की जा रही है। दोनों एजेंसियों को लगभग बराबर संख्या में केंद्र आवंटित किए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने एमआईएस के तहत सेब की खरीद में बड़ा बदलाव किया है। प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने सेब की बिक्री के लिए बागवानों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही सेब की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
प्रदेशभर में एमआईएस के तहत सी-ग्रेड सेब की खरीद प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश भर में अब तक करीब 803 मीट्रिक टन सेब की खरीद की जा चुकी है। खरीद प्रक्रिया निरंतर जारी है।
-विद्या प्रकाश बैंस, अतिरिक्त निदेशक, बागवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article