फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The girl who ran away with boy reached the police station in kangr

प्रेमी से सगाई तोड़कर दूसरे युवक के साथ भागने वाली युवती पहुंची थाने, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 17 Oct 2019 04:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Oct 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
The girl who ran away with boy reached the police station in kangr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमंडल में प्रेमी से सगाई तोड़कर दूसरे युवके साथ भागकर शादी करने वाली युवती गुरुवार को पुलिस स्टेशन पहुंची और मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन


दूसरी तरफ महिलाओं के साथ लड़की के परिजनों ने पुलिस थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान थाना परिसर में तनानती का माहौल बना रहा। लड़की के बालिग होने के कारण ग्रामीण व परिजन कुछ भी नहीं कर पाए और उन्हें घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


लड़की ने पति के साथ ही रहने की बात कहकर परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि लड़की बालिग है और उसने शादी का प्रमाणपत्र भी दिखाया है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बता दें पालमपुर उपमंडल के एक गांव में लड़की ने अपने प्रेमी से सगाई करने की जिद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की जिद को परिजनों ने पूरा किया और प्रेमी के साथ शादी तय कर दी। अब शादी से 15 दिन पहले किसी दूसरे युवक के साथ भाग गई। इस घटना से शर्मसार पिता ने बेटी को अपनी चल-अचल संपत्ति और परिवार से बेदखल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed