{"_id":"64479280a7394785e9031d18","slug":"the-girl-fell-down-after-opening-the-door-of-hrtc-bus-died-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अवाहदेवी में चलती एचआरटीसी बस से गिरी युवती, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अवाहदेवी में चलती एचआरटीसी बस से गिरी युवती, मौके पर मौत
Tue, 25 Apr 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा ( मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा ( मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Apr 2023 07:29 PM IST
सार
अवाहदेवी-टिहरा मार्ग पर सरौन में मंगलवार को एचआरटीसी की चलती बस से गिरकर नेपाल मूल की 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हमीरपुर डिपो की अवाहदेवी से छूतरहडु बस सुबह अपने रूट पर जा रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल में मृतक युवती के परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अवाहदेवी-टिहरा मार्ग पर सरौन में मंगलवार को एचआरटीसी की चलती बस से गिरकर नेपाल मूल की 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हमीरपुर डिपो की अवाहदेवी से छूतरहडु बस सुबह अपने रूट पर जा रही थी। कुछ दूरी पर बस में चढ़ने के दौरान युवती की चप्पल दरवाजे के पास गिर पड़ी। युवती बस की खिड़की के पास चप्पल को लेने के लिए झुकी तब अचानक उसका हाथ दरवाजे के हेंडल पर लग गया और दरवाजा खुल गया। इससे युवती सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
चालक ने तुरंत बस को रोक दिया अन्यथा युवती टायर के नीचे भी आ सकती थी। इस दौरान आनन-फानन में बस में सवार सभी यात्रियों व स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत टौणी देवी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस को सूचित किया गया और युवती के शव को पुलिस द्वारा नागरिक अस्पताल सरकाघाट पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट कुलदीप कुमार ने की है।
विज्ञापन