{"_id":"6931a1114d07c0612c0a8a48","slug":"the-forecast-of-snowfall-over-the-weekend-has-led-to-increased-bookings-at-city-hotels-shimla-news-c-19-sml1002-642211-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वीकेंड पर बर्फबारी के पूर्वानुमान \nसे शहर के होटलों में बढ़ी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वीकेंड पर बर्फबारी के पूर्वानुमान से शहर के होटलों में बढ़ी बुकिंग
विज्ञापन
होटलाें में 40 फीसदी कमरे एडवांस में बुक
पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद, अभी और बढ़ेगी बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वीकेंड पर राजधानी सैलानियों से गुलजार होने वाली है। बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग बढ़ना शुरू हो गई है। इससे कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ गईं हैं।
शहर के होटलों में वीरवार तक 30 से 40 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो चुके थे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 5 से 7 दिसंबर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान बताया गया है। इस बार वीकेंड भी इसी दौरान पड़ रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों के लोगों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। छुट्टी का लुत्फ उठाने के लिए वीरवार से ही सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। इस दौरान रिज मैदान और मालरोड पर दिनभर सैलानियों की चहलकदमी रही। होटल कारोबारियों के अनुसार बीते वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर ज्यादा सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। इसका मुख्य कारण मौसम में हुआ हल्का बदलाव है। वीकेंड पर शहरी कारोबारियों ने कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा शिमला के साथ लगते पर्यटक स्थलों नालदेहरा, कुफरी, फागू, चायल, छराबड़ा में भी सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। लगातार धूप पड़ने की वजह से शिमला में सैलानियों की संख्या कम हो गई थी। आम तौर पर शिमला आने के लिए सैलानी करीब एक से दो माह पहले योजना बनाना शुरू कर देते हैं। मौसम को देखते हुए जो लोग एक हफ्ते का टुअर बनाकर शिमला आए थे वह दो दिन में ही वापस चले गए। इस वीकेंड पर बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद सैलानियों ने होटलों में कमरों की बुकिंग करवाना शुरू कर दी है।
वीकेंड के लिए ट्रेनों में चल रही वेटिंग
वीकेंड पर कालका से शिमला आने वाली ट्रेनें पैक चल रही हैं। कालका एक्सप्रेस 52454 में शनिवार को 3 की वेटिंग और शिमला कालका एक्सप्रेस 52458 में 6 की वेटिंग चल रही है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। इन दिनों कालका-शिमला रेलमार्ग पर पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ना शुरू हो जाएगी। टॉय ट्रेन से बर्फबारी के दौरान शिमला की वादियों का मनमोहक नजारा दिखाई देता है जो सैलानियों को शिमला की ओर आकर्षित करता है।