फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   the first cow sanctuary of himachal in saindhar of sirmour

यहां बनेगी हिमाचल की पहली गो सेंचुरी, टीम ने किया भूमि का निरीक्षण

Tue, 06 Feb 2018 09:44 AM IST
योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Tue, 06 Feb 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
the first cow sanctuary of himachal in saindhar of sirmour

जिला में बनने वाली प्रदेश की पहली और एकमात्र गो सेंचुरी के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। सैनधार क्षेत्र की नेहरस्वार पंचायत के रजौली में 143 बीघा भूमि में फैला घना जंगल बेसहारा गायों की शरणस्थली बनेगा जहां बाकायदा गायों को संरक्षित करके उनकी सेंचुरी स्थापित की जाएगी। 

विज्ञापन


इसके लिए सिरमौर जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर प्रयास तेज करते हुए सोमवार को मौके पर पहुंच कर संबंधित भूमि का निरीक्षण किया। साथ ही गो सेंचुरी स्थापित करने की रूपरेखा भी तैयार की। 
विज्ञापन


इसके लिए एसडीएम नाहन विवेक शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। सोमवार को कमेटी ने मौके पर पहुंच कर भूमि का निरीक्षण किया। हिमुडा के माध्यम से इस सेंचुरी को स्थापित किए जाने की योजना है जिस पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को भेजी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

the first cow sanctuary of himachal in saindhar of sirmour

कमेटी ने गो सेंचुरी के निर्माण की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके जिलाधीश के माध्यम से सरकार को भेजने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन की यह मुहिम यदि सिरे चढ़ती है तो नेहरस्वार के 143 बीघा में फैले जंगल को गो संरक्षण के लिए प्रयोग में लाया जा सकेगा। 

यह प्रदेश की सबसे पहली व एकमात्र गो सेंचुरी होगी जहां बेसहारा गायों को संरक्षित रखने के साथ-साथ गोवंश की भी वृद्धि होगी। सिरमौर जिला प्रशासन ने गो सेंचुरी के निर्माण को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं। 

सोमवार को निरीक्षण करने पहुंची टीम ने एसडीएम नाहन विवेक शर्मा सहित पशुपालन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. नीरू शबनम, वरिष्ठ पशु विशेषज्ञ डॉ. सुशील शांडिल, हिमुडा के अधिशासी अभियंता के अतिरिक्त राजस्व विभाग की ओर से ददाहू के कानूनगो हीरा सिंह व पटवारी रजनीश पाल मौजूद रहे।

उधर, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा ने भूमि का निरीक्षण करने की पुष्टि करते हुए बताया कि ददाहू तहसील के अंतर्गत सैनधार क्षेत्र के रजौली में 143 बीघा भूमि का निरीक्षण करके गो सेंचुरी के लिए संभावनाओं को तलाशा गया है। अभी यह भूमि कालीस्थान मंदिर नाहन के अधीन है। जिला प्रशासन के नाम भूमि स्थानांतरित होते ही इस बारे में आगे कदम बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed