फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The fire in Kasauli's Manaun forest was controlled after 26 hours with the help of an army helicopter.

सोलन: कसौली जंगल में लगी आग पर सेना के हेलिकॉप्टर से 26 घंटे बाद पाया काबू

Mon, 16 May 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 May 2022 08:52 PM IST
सार

 कसौली के साथ लगते मनौण जंगल में लगी आग पर 26 घंटे बाद सेना के हेलिकॉप्टर से काबू पा लिया गया है। सोमवार सुबह नौ बजे आग को बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग के साथ कसौली वायुसेना, डगशाई और सुबाथू छावनी से सेना के जवान रात भर आग बुझाने में लगे रहे। 

विज्ञापन
The fire in Kasauli's Manaun forest was controlled after 26 hours with the help of an army helicopter.
मनौण जंगल में लगी आग पर काबू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कसौली के साथ लगते मनौण जंगल में लगी आग पर 26 घंटे बाद सेना के हेलिकाप्टर से काबू पा लिया गया है। सोमवार सुबह नौ बजे आग को बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग के साथ कसौली वायुसेना, डगशाई और सुबाथू छावनी से सेना के जवान रात भर आग बुझाने में लगे रहे। आग काफी एरिया में लगी थी। एक तरफ से बुझती थी तो दूसरी तरफ से लग जा रही थी। हवा से आग काफी तेजी फैली।  हालांकि, सोमवार सुबह जब आग की लपटें काफी तेजी से फैलने लगीं तो वायु सेना ने हेलिकाप्टर से पानी की बौछारें कीं। इसके बाद आग बुझ गई। सीआरआई, सीडीएल और टीवी टॉवर के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया। दो फायर कर्मियों समेत एक स्थानीय व्यक्ति झुलस गया था, जिनका इलाज मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ में चल रहा है।

विज्ञापन


सैन्य क्षेत्र की ओर बढ़ रही आग पर काबू पाने के लिए रविवार देर शाम तक वायु सेना का हेलिकाप्टर लगा रहा। रात को डगशाई और सुबाथू से सेना के जवान बुलाने पड़े। कैंट फायर टेंडर, अग्निशमन विभाग सोलन, परवाणू और बनलगी से कर्मी और फायर टेंडर रात भर मौके पर तैनात रहे। रात को आग लोअर माल रोड, वीआईपी बंगले तक पहुंची। इसे कर्मियों की सहायता से बुझाया गया। रात को हेलिकाप्टर से आग बुझाना बंद कर दिया था। इसके बाद आग काफी तेजी से फैली। सुबह होते ही दोबारा हेलिकाप्टर से पानी की बौछारें की गईं। हेलिकाप्टर में चंडी मंदिर स्थित कौशल्या डैम से पानी लाया जा रहा था। उधर, कमांडेंट होमगार्ड डॉ शिव कुमार ने बताया कि कसौली के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। रात भर सेना के जवानों, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किए। सुबह वायु सेना हेलिकाप्टर की मदद से नौ बजे जंगल की आग को बुझा दिया गया।
विज्ञापन


अभी भी इन क्षेत्रों के जंगलों में लगी है आग
- बिलासपुर जिले में बंदलाधार और बहादुरपुर धार के जंगल दो दिन से दहक रहे हैं। लाखों की वनसंपदा के अलावा एक स्कूटी और दो परिवारों का इकट्ठा किया हुआ घास भी राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंडी के लडभड़ोल के रोपड़ी कलेहडृ और खजूर में लगी है आग।
- चौपाल की पौडि़या पंचायत के रानवी गांव के जंगल में लगी आग में सेब के सैकड़ों पेड़ झुलस गए।
- बिझड़ी के रैली जजरी बीट, कांगू के जंगलों में वन संपदा राख।
- चंबा के खज्जियार में कोहलड़ी और सिंगी पंचायत के जंगलों में आग। भलोली की दो खिड़कियां भी जल गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed