कांगड़ा: नम आंखों से अंतिम संस्कार की तैयारियां देखते रहे शहीद राकेश के पिता
बैजनाथ उपमंडल के कंदराल गांव के लोअर महेशगढ़ के 26 वर्षीय शहीद राकेश सिंह की पार्थिव देह शुक्रवार को गांव नहीं पहुंच सकी। अब शनिवार को शहीद का अंतिम संस्कार होने की उम्मीद की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के कमांग सेक्टर में शहीद हुए बैजनाथ उपमंडल के कंदराल गांव के लोअर महेशगढ़ के 26 वर्षीय राकेश सिंह की पार्थिव देह शुक्रवार को गांव नहीं पहुंच सकी। मंगलवार देर शाम को सेना के अधिकारियों ने शहीद राकेश सिंह के पिता जिगरी राम को बेटे की शहादत की सूचना दी थी। परिवार के लोग बुधवार शाम या गुरुवार सुबह तक राकेश सिंह की पार्थिव देह के आने की उम्मीद कर रहे थे। अब शनिवार को शहीद का अंतिम संस्कार होने की उम्मीद की जा रही है। उधर, शहीद की पत्नी अंजलि शुक्रवार को भी कमरे से नहीं निकलीं। वह छह माह के बेटे रियांश के साथ कमरे में ही बंद रहीं।
शहीद राकेश सिंह के पिता जिगरी राम नम आंखों से बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारियों को देखते रहे। शहीद की मां संध्या देवी बेटे को पुकारती रही। गांव के युवकों ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली थीं। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मजदूरों के साथ रास्ते को मरम्मत में लगी रही। उधर, भारतीय सेना के अधिकारी ने शहीद राकेश सिंह के माता-पिता से भेंट की और घर के कुछ दूरी पर स्थित श्मशानघाट का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मौसम अनुकूल न होने के चलते पार्थिव देह को लाने में देरी हो रही है। शनिवार दोपहर बाद पार्थिव देह आने पर रविवार को अंतिम संस्कार किया जा सकता है।