फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The family members were asking for money for marriage, the young man hatched a fake conspiracy of robbery

Una News: शादी के लिए घरवाले मांग रहे थे पैसे, युवक ने रची लूट की झूठी साजिश, जानें पूरा मामला

Fri, 24 Nov 2023 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Nov 2023 06:25 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना जिले के थाना हरोली के तहत समनाल गांव में एक बाइक सवार के साथ चाकू की नोक पर कार सवारों द्वारा एक लाख रुपये की लूट करने का मामला झूठा निकला है। 

विज्ञापन
The family members were asking for money for marriage, the young man hatched a fake conspiracy of robbery
लूटपाट(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना हरोली के तहत समनाल गांव में एक बाइक सवार के साथ चाकू की नोक पर कार सवारों द्वारा एक लाख रुपये की लूट करने का मामला झूठा निकला है। पुलिस ने जब मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो शक की सूई शिकायत करने वाले युवक तक पहुंच गई। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने सारे राज उगल दिए।

विज्ञापन


युवक ने पुलिस को बताया कि शादी के लिए घरवाले उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस दबाव में उसने झूठी लूट की साजिश रचकर शिकायत की थी। बता दें कि युवक ने पुलिस को बीती 10 नवंबर को दी शिकायत में कहा था कि वह ऊना से अपने घर आ रहा था। इस दौरान समनाल गांव पहुंचा तो एक कार में सवार छह लोगों ने उसके आगे गाड़ी रोक दी। कार सवारों में चार लोग बाहर आए और चाकू की नोक पर एक लाख रुपये नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना हरोली पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सिलसिलेवार तरीके से पड़ताल की। इसमें सबसे पहले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए। इसमें एक कार भी नजर आई, लेकिन उस कार में केवल दो लोग बैठे नजर आए, जबकि युवक ने शिकायत में छह युवकों के बैठे होने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, युवक ने पुलिस को जिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के बारे बताया, वहां की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। मगर वहां युवक पैसे निकालता नजर नहीं आया। इससे पुलिस का शक शिकायतकर्ता पर ही गहरा गया। जब पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने सारे राज उगल दिए।


पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि झूठ का पता चलते ही सारे तथ्य खंगाले गए और शिकायतकर्ता ने अब खुद माफी मांग ली है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस नियम अनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed