फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The Election Commission will not buy new EVMs for the election of urban bodies

चुनाव आयोग शहरी निकायों के चुनाव के लिए नहीं खरीदेगा नई ईवीएम

Sun, 18 Oct 2020 12:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Oct 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
The Election Commission will not buy new EVMs for the election of urban bodies
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हिमाचल चुनाव आयोग शहरी निकायों के चुनाव के लिए नई इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) नहीं खरीदेगा। नए स्थानीय शहरी निकायों के गठन के बाद चुनाव आयोग को पिछली बार से ज्यादा ईवीएम की दरकार रहेगी। वर्तमान में आयोग के पास सिर्फ एक हजार ईवीएम उपलब्ध हैं। इनका उपयोग सिर्फ शहरी निकायों के चुनाव में ही किया जाता है। पंचायत चुनाव के लिए आयोग मतपेटियों का उपयोग मतदान के लिए करता है। 

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि इस बार शहरी निकायों के चुनाव के लिए नई ईवीएम नहीं खरीदी जाएंगी। निर्वाचन आयोग ने शहरी निकायों के चुनाव कराने के लिए जरूरत के अनुसार ईवीएम उपलब्ध कराने को पत्र भी भेजा है। इसमें कहा है कि आयोग को छह सौ ईवीएम दी जाएं, ताकि शहरी निकायों के चुनाव कराने में कोई परेशानी न हो। अब निर्वाचन आयोग से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग से राज्य चुनाव आयोग ने छह सौ ईवीएम मांगी हैं। राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि प्रदेश में शहरी निकायों के चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग से करीब छह सौ ईवीएम मांगी हैं। इस संबंध में निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया है। राज्य चुनाव आयोग के पास अपनी एक हजार ईवीएम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed