{"_id":"5f8b03161105907fec4ec8c1","slug":"the-election-commission-will-not-buy-new-evms-for-the-election-of-urban-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग शहरी निकायों के चुनाव के लिए नहीं खरीदेगा नई ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग शहरी निकायों के चुनाव के लिए नहीं खरीदेगा नई ईवीएम
Sun, 18 Oct 2020 12:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल चुनाव आयोग शहरी निकायों के चुनाव के लिए नई इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) नहीं खरीदेगा। नए स्थानीय शहरी निकायों के गठन के बाद चुनाव आयोग को पिछली बार से ज्यादा ईवीएम की दरकार रहेगी। वर्तमान में आयोग के पास सिर्फ एक हजार ईवीएम उपलब्ध हैं। इनका उपयोग सिर्फ शहरी निकायों के चुनाव में ही किया जाता है। पंचायत चुनाव के लिए आयोग मतपेटियों का उपयोग मतदान के लिए करता है।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि इस बार शहरी निकायों के चुनाव के लिए नई ईवीएम नहीं खरीदी जाएंगी। निर्वाचन आयोग ने शहरी निकायों के चुनाव कराने के लिए जरूरत के अनुसार ईवीएम उपलब्ध कराने को पत्र भी भेजा है। इसमें कहा है कि आयोग को छह सौ ईवीएम दी जाएं, ताकि शहरी निकायों के चुनाव कराने में कोई परेशानी न हो। अब निर्वाचन आयोग से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग से राज्य चुनाव आयोग ने छह सौ ईवीएम मांगी हैं। राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि प्रदेश में शहरी निकायों के चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग से करीब छह सौ ईवीएम मांगी हैं। इस संबंध में निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया है। राज्य चुनाव आयोग के पास अपनी एक हजार ईवीएम हैं।
विज्ञापन