Dharamsala: धर्मशाला स्टेडियम में खत्म हो सकता है आईपीएल मैचों का सूखा, जानें पूरा मामला
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अगले साल आईपीएल के मुकाबले हो सकते हैं। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल का आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का चेयरमैन बनना तय है। इसकी घोषणा 18 अक्तूबर को बीसीसीआई की एजीएम में होगी। हिमाचल के नजरिये से यह बड़ी खबर है। करीब दस साल से धर्मशाला में आईपीएल के मुकाबले नहीं हुए हैं। अब क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि अरुण धूमल के चेयरमैन बनने से यह सूखा अगले सीजन समाप्त हो सकता है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 2008 में शुरू हुए आईपीएल के तीसरे संस्करण के दौरान 2010 में दो मैच खेले गए थे। 2010 से लेकर 2013 तक आईपीएल के चार संस्करणों में धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के कुल नौ मैच खेले गए। इसके बाद पंजाब किंग्स इलेवन की टीम ने धर्मशाला को अपना होम ग्राउंड नहीं बनाया था और तब से लेकर अब तक धर्मशाला में कोई भी मैच नहीं हो सका है।
धर्मशाला में आईपीएल मैच करवाने की उम्मीदें बढ़ी: सिंह
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और एचपीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरुण धूमल का आईपीएल का चेयरमैन बनना लगभग तय है। अरुण सिंह धूमल के चेयरमैन बनने से धर्मशाला स्टेडियम में एचपीसीए को आईपीएल मैच करवाने की उम्मीदें भी बढ़ गई है। आईपीएल के 16वें सीजन में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से धर्मशाला में मैच करवाने की बात भी रखी जाएगी। तब तक धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की आउटफील्ड नए रुप में बनकर तैयार हो जाएगी। -आरपी सिंह, एचपीसीए के उपाध्यक्ष और क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन
धर्मशाला में कब -कब हुए आईपीएल मैच
1 16 अप्रैल 2010 पंजाब किंग्स- डेकन चार्जर
2 18 अप्रैल 2010 पंजाब किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स
3 15 मई 2011 पंजाब किंग्स- दिल्ली डेयरडेविल्स
4 17 मई 2011 पंजाब किंग्स- रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर
5 21 मई 2011 पंजाब किंग्स- डेक्कन चार्जर
6 17 मई 2012 पंजाब किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स
7 19 मई 2012 पंजाब किंग्स- दिल्ली डेयरडेविल्स
8 16 मई 2013 पंजाब किंग्स- दिल्ली डेयरडेविल्स
9 18 मई 2013 पंजाब किंग्स- मुंबई इंडियंस