{"_id":"5d7e6eed8ebc3e93c125ff9a","slug":"the-decision-to-hold-the-match-in-september-proved-wrong-at-dharamshala-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला मैदान में गलत साबित हुआ सितंबर में मैच कराने का फैसला, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला मैदान में गलत साबित हुआ सितंबर में मैच कराने का फैसला, ये है वजह
Mon, 16 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर महीने में धर्मशाला मैदान में टी-20 मैच की मेजबानी करने का एचपीसीए का फैसला गलत साबित हुआ। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इससे पहले धर्मशाला स्टेडियम में भारतीय टीम ने एक टेस्ट, चार वन-डे और एक टी-20 मैच खेला गया है।
विज्ञापन
इसमें एक भी सितंबर महीने में नहीं हुआ है। धर्मशाला स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहला एक दिवसीय मैच 27 जनवरी, 2013, दूसरे वन-डे 17 अक्तूबर, 2014, टी-20 मैच दो अक्तूबर, 2015, तीसरा वन-डे 17 अक्तूबर, 2016, एकमात्र टेस्ट मैच 25 से 29 मार्च, 2017 और चौथा वन-डे 10 दिसंबर, 2017 को खेला गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के दावे फेल
मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने बुलेटिन में रविवार को दिन भर बारिश न होने की संभावना जताई थी, लेकिन दोपहर बाद धर्मशाला में लगातार बारिश होने से मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान भी गलत साबित हुआ है। इस कारण क्रिकेट प्रेमियों के निराश होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन