{"_id":"5d1f458b8ebc3e3c9b262422","slug":"the-decision-to-close-the-administrative-tribunal-is-historical-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने का फैसला ऐतिहासिक: महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने का फैसला ऐतिहासिक: महासंघ
Fri, 05 Jul 2019 06:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jul 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी सेवाएं महासंघ तदर्थ कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है कि मंत्रिमंडल का हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बंद करने का फैसला ऐतिहासिक है। इससे कर्मचारियों का हित होगा और उनके लंबित मामले सुलझाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के छोटे केस सुलझाने को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाए ताकि कर्मचारियों को शीघ्र राहत मिल सके। ट्रिब्यूनल को भंग करने पर कांग्रेस नेताओं को किसी भी तरह की टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं को सिर्फ कांग्रेस पार्टी के मामलों तक सीमित रहना चाहिए। ट्रिब्यूनल कर्मचारियों के लिए गठित किया गया था और इसे भंग करने के बारे में सिर्फ कर्मचारी प्रतिनिधियों को बोलने का अधिकार है।
विज्ञापन
ट्रिब्यूनल में कर्मचारियों को लंबे समय तक न्याय नहीं मिल रहा था। इस कारण से इसे भंग करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। उनसे इस मसले पर विस्तार से चर्चा की गई थी।
महासंघ के चुनाव 21 को बिलासपुर में
महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव 21 जुलाई को बिलासपुर के किसान भवन में होंगे। इस चुनाव में प्रदेश भर से करीब दो सौ डेलीगेट हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। सुबह 9:30 बजे डेलीगेटों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद जनरल हाउस होगा।