फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The decision on the next Dalai Lama will be taken by the Gaden Phodrang Trust, there is no hurry to find a suc

धर्मशाला: अगले दलाई लामा पर फैसला गादेन फोडरंग ट्रस्ट लेगा, उत्तराधिकारी की कोई जल्दी नहीं

Sat, 05 Jul 2025 10:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Jul 2025 10:01 AM IST
सार

तिब्बती बौद्ध धर्मगुरुओं ने स्पष्ट किया है कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी और अगले दलाई लामा के पुनर्जन्म का निर्णय दलाई लामा कार्यालय (गादेन फोडरंग ट्रस्ट) ही करेगा।

विज्ञापन
The decision on the next Dalai Lama will be taken by the Gaden Phodrang Trust, there is no hurry to find a suc
धर्मशाला में तिब्बती बौद्ध धर्मगुरुओं का सम्मेलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बती बौद्ध धर्मगुरुओं ने 15वें दलाई लामा के पुनर्जन्म को लेकर चीन के हस्तक्षेप का कड़ा विरोध किया। धर्मगुरुओं ने स्पष्ट किया है कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी और अगले दलाई लामा के पुनर्जन्म का निर्णय दलाई लामा कार्यालय (गादेन फोडरंग ट्रस्ट) ही करेगा। पुनर्जन्म में चीन का दखल मंजूर नहीं। हालांकि, धर्मगुरुओं ने कहा कि पुनर्जन्म को लेकर क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी, यह बाद में तय होगा। 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो उर्फ ल्हामा थोंडुप अभी हम सबके बीच हैं, वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और वह दावा कर चुके हैं 130 वर्ष तक जीवित रहेंगे।

विज्ञापन


सर्वसम्मति के साथ सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हो गया। निर्वासित तिब्बती संसद के अध्यक्ष खेंपो सोनम तेनफेल और प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित किया। बौद्ध भिक्षु लिंग रिंपोछे ने कहा कि यह मुख्य रूप से दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर निर्भर करता है कि वह इस परंपरा एवं संस्था को कैसे आगे बढ़ाएंगे। सम्मेलन में तिब्बती संस्कृति और धर्म के सुधार के बारे में चर्चाएं भी हुईं, लेकिन एकदम दलाई लामा के उत्तराधिकार से संबंधित कोई चर्चा नहीं हुई, अभी कोई जल्दी नहीं है और दलाई लामा बहुत अच्छे स्वास्थ्य में हैं।
विज्ञापन


रिंपोछे ने कहा कि चीन एक बड़ा देश है और उसे नास्तिक की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव जंगचुप चोएडेन रिंपोछे ने कहा कि तीन दिवसीय तिब्बती धार्मिक सम्मेलन बहुत ही फलदायी रहा और हमने बहुत सी चीजें हासिल कीं। महत्वपूर्ण बात यह है कि दलाई लामा संस्था और गादेन फोंडरंग ट्रस्ट की निरंतरता बरकरार रहेगी। पुनर्जन्म के बाद की प्रक्रिया अभी सामने आनी बाकी है, इस पर यहां चर्चा नहीं की गई है। पंचेन रिंपोछे के साथ जो हो रहा है, हम उसे देख रहे हैं। इसने कुछ हद तक चीन की सरकार को जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चीन के किसी भी विकल्प को स्वीकार नहीं करेंगे : पेंपा सेरिंग
सिक्योंग पेंपा सेरिंग ने कहा कि यदि चीन भविष्य में किसी भी तरह से दलाई लामा के उत्तराधिकारी की नियुक्ति की कोशिश करता है तो तिब्बती समुदाय उसके किसी भी विकल्प को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के बाद प्रमुख लामाओं सहित प्रतिभागी लोग दलाई लामा के निवास पर गए। दलाई लामा ने उनसे बात की।

तिब्बत के तीनों प्रांतों के लोगों का एकजुट रहना अच्छी बात : दलाई लामा
धर्मशाला। 15वीं तिब्बती धार्मिक नेताओं के सम्मेलन के आठवें सत्र में दलाई लामा ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि तिब्बत के तीनों प्रांतों के लोग एकजुट हैं। मुझे इन एकजुट लोगों का नेता माना जाता है। उन्हें निर्वासन में आए हुए कई साल बीत चुके हैं और तिब्बती लोग अतुलनीय रूप से मजबूत रहे हैं। निर्वासन में रहने के बावजूद हमने अपने नेतृत्व में अपने धर्म और संस्कृति को बनाए रखने के लिए वास्तव में अच्छा काम किया है। दलाई लामा ने कहा कि अपने और दूसरों के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बोधिचित्त की जागृति विकसित करते रहेंगे। बोधिचित्त वह है, जो दूसरों के लिए काम करने का साहस देता है। अब तक हम बिना हिम्मत हारे खुद को पूरी तरह से दृढ़ तरीके से संचालित करने में सक्षम रहे हैं। हम सभी अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। दलाई लामा ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी दृढ़ता और साहस के साथ इस जिम्मेदारी को निभाया है। धर्म भाइयों और बहनों, लामाओं और मठवासियों पर तिब्बती बौद्ध परंपरा को संरक्षित करने की जिम्मेदारी है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed