{"_id":"67bd609f32c849c875033feb","slug":"the-date-for-the-election-of-bjp-state-president-may-be-decided-this-week-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: इसी हफ्ते तय हो सकती है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: इसी हफ्ते तय हो सकती है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीख
Tue, 25 Feb 2025 11:48 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:48 AM IST
सार
मंडी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बीच भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के बीच मंडी में ही एक अनौपचारिक बैठक हुई।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि इसी हफ्ते तय हो सकती है। मंडी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बीच भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के बीच मंडी में ही एक अनौपचारिक बैठक हुई। इन नेताओं ने हिमाचल में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की। पिछले दिनों यह चर्चा बड़े जोरों-शोरों से रही कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही जानता है, क्योंकि हाईकमान की ओर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।। खुद जयराम ठाकुर इस पर कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं कि उनसे इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व की कोई बात हुई है या नहीं। वहीं डॉ. राजीव बिंदल, त्रिलोक जम्वाल, सांसद राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी और डॉ. सिकंदर कुमार भी चर्चा में हैं। भाजपा के राज्य सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्दी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय लेगा।
विज्ञापन