फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The custom of welcoming should stop in the organization : Jairam

बंद होनी चाहिए संगठन में स्वागत करने की रिवायत: जयराम

Mon, 16 Mar 2020 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
The custom of welcoming should stop in the organization : Jairam
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि संगठन में स्वागत करने की रिवायत बंद होनी चाहिए। समय की बरबादी के साथ यह फिजूलखर्ची है। कोई गुलदस्ते लेकर खड़ा है तो कोई फूलों के हार लेकर। कई जगह तो लंबी लाइनें लगी होती हैं। इस परंपरा में बदलाव की जरूरत है। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में समापन सत्र को संबोधित करते हुए जयराम ने कहा कि सरकार भी इसे गंभीरता से लेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की इस बैठक में मैं इसका प्रस्ताव लाता हूं जबकि सरकारी तौर पर भी इसके प्रयास होंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में भी यह प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि बड़ी उम्र के लोग पांव छूते हैं। यह दिल को चुभता है। अच्छा नहीं लगता। हम बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं लेकिन, बड़े जब छोटों के पांव छू लें तो यह अच्छा नहीं लगता। 

विज्ञापन

संवाद और सहयोग से ही सफल होगा मिशन रिपीट

सीएम ने कहा कि संवाद संगठन की मजबूती की अहम कड़ी है। रामायण काल में राम-लक्ष्मण और महाभारत में श्रीकृष्ण-अर्जुन को भी संवाद और सहयोग की बदौलत ही सफलता मिली थी। मिशन रिपीट का भी यह आधार बनेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा। उपचुनाव भी भाजपा के पक्ष में रहा। अब सरकार रिपीट नहीं होने के मिथक को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाना है। इसके लिए संगठन के लोगों को एकजुट होकर सरकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचानी होंगी।  

गोल्डन जुबली ईयर में होंगे 51 कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हम हिमाचल की स्थापना की गोल्डन जुबली मना रहे हैं। बजट में इसका एलान किया है। इसके तहत प्रदेश में 51 कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी शुरुआत मंडी में प्रदर्शनी लगाकर की गई है। अमूमन, प्रदर्शनियों में वर्तमान सरकार अपनी उपलब्धियां ही दिखाती है। लेकिन, मंडी शिवरात्रि से यह परंपरा शुरू की गई है कि अब तक के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में शुरू हुई जन कल्याण की योजनाओं और वर्तमान की झलक एक साथ दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed