{"_id":"66e1aa48dd6383053d01ffca","slug":"the-crowd-did-not-stop-even-in-front-of-lathicharge-and-water-cannons-women-also-stood-firm-shimla-news-c-19-sml1001-408002-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लाठीचार्ज और पानी की बौछारों के आगे भी नहीं रुकी भीड़, महिलाएं भी डटीं रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लाठीचार्ज और पानी की बौछारों के आगे भी नहीं रुकी भीड़, महिलाएं भी डटीं रहीं
विज्ञापन
संजौली बाजार में सुबह के वक्त सब शांत था। पुलिस दावा करती रही कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं लेकिन दोपहर होते ही उग्र हुई भीड़ के आगे पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पानी की बौछार की गईं लेकिन इनके आगे महिलाएं भी डटी रहीं। नेशनल हाईवे पर चक्का जाम फिर बाजार में घंटों बैठकर नारेबाजी। इसका जायजा लिया है देवेंद्र ठाकुर ने। पेश हैै लाइव रिपोर्ट:-
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्थान : संजौली बाजार। समय : सुबह 4:30 बजे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। चारों ओर पुलिस दिखाई दे रही थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने लिए हर रास्ते, सड़क और चौराहे पर जवान तैनात किए थे।
सुबह 8:00 बजे के करीब एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी, एडीशनल एसपी रत्न लाल नेगी समेत पुलिस के अधिकारियों ने जवानों के साथ ढली टनल की तरफ मार्च किया। एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर 8:31 बजे नई टनल से वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस ढली सब्जी मंडी के पास पहाड़ी की तरफ से आने वाले रास्तों का निरीक्षण करती रही। सुबह 9:37 बजे पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सुबह 9:51 बजे संजौली चौक और दूसरी तरफ दोनों टनल से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। इस वजह से आईजीएमसी समेत अन्य कार्यालयों को जाने वाले सैकड़ों लोगों को पैदल जाना पड़ा। सुबह 10.31 बजे हिंदू जागरण मंच के पूर्व महामंत्री कमल गौतम संजौली चौक पहुंचे। कहा कि मैं हिंदू समाज की भावनाओं का ख्याल रखते हुए आया हूं। इसके बाद संजौली चौक में नारेबाजी शुरू हो गई। उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाए। 10:39 बजे उन्हें हिरासत में लेकर बस में बैठाकर लक्कड़ बाजार चौकी ले गए। सुबह 10:42 बजे माहौल बिगड़ने से संजौली चौक में दुकानें बंद कर दीं।
संजौली चौक पर पुलिस का जमावड़ा होने से नवबहार मार्ग और लक्कड़ बाजार सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। 10:52 बजे सिविल सोसायटी के सदस्य हरिदत्त पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकारों के सामने कैसे पांच मंजिला मस्जिद का निर्माण हो गया। पुलिस ने इनके साथ सोलन-बिलासपुर से आए लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इसी बीच सुबह 11:07 बजे सूचना मिली कि ढली सब्जी मंडी में लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। एसपी समेत पुलिस बल ढली टनल की ओर बढ़ा। इस दौरान एकत्रित हुई 200 से अधिक लोगों की भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी।
11:30 बजे लोगों ने एनएच पर चक्का जाम कर दिया। लोग नारेबाजी करते हुए ढली टनल पहुंच गए। दोपहर 12:11 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और बेकाबू भीड़ टनल में घुस गई। पेट्रोल पंप के पास भी उन्हें रोकने की कोशिश की गई लेकिन रोका नहीं जा सका। संजौली चौक की तरफ से पुलिस के जवान ढली टनल की ओर दौड़े और मस्जिद से महज 50 मीटर दूर पुलिस ने बैरिकेडिंग की। दोपहर 12:21 बजे हजारों लोगों की भीड़ यहां पहुंच गई और जमकर नारेबाजी करते हुए लोग बैरिकेड पर चढ़ गए। माहौल तनावपूर्ण हो गया और कारोबारियों ने पूरे संजौली बाजार की दुकानें बंद कर दीं।
पुलिस ने स्थिति को बेकाबू होता देखकर भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस को संभलने का मौका मिला और उन्होंने सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया। इसी लाठीचार्ज में प्रदर्शनकारियों समेत पुलिस के जवान भी घायल हुए। इसमें कई पुलिस जवानों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की गईं लेकिन लोगों की भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। पानी की बौछारों के आगे महिला प्रदर्शनकारी भी डटी रहीं और प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीं। यहां दो घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जदोजहद चलती रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को करीब 10 मीटर पीछे धकेल दिया। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद लाठीचार्ज को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने जयश्रीराम और वंदेमातरम के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय ध्वज लेकर नारेबाजी करते रहे। पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा, एडीजीपी अभिषेक द्विवेदी समेत आलाधिकारी हर स्थिति पर नजर रखे हुए थे।
मस्जिद तक नहीं पहुंचने दिए प्रदर्शनकारी
पुलिस के जवान अभी संजौली बाजार में प्रदर्शनकारियों से जूझ ही रहे थे कि ठीक उसी समय संजौली चौक में दोपहर 1:49 बजे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद दोबारा लोगों की भीड़ संजौली चौक पर जमा हुई और नारेबाजी की गई। यहां पर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शनकारी डटे रहे और चौक पर बैठ गए। पुलिस ने बैरिकेड के साथ ही बस और ट्रक से सुरक्षा घेरा बनाया ताकि लोग मस्जिद की ओर नहीं पहुंच सकें। दोपहर 3:30 बजे संजौली से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। वहीं संजौली बाजार में डटे हुए लोगों की भीड़ को भी बलपूर्वक हटा दी।