{"_id":"66f24b1fb8c4a2443d04c8d0","slug":"the-country-s-first-gmp-lab-will-be-set-up-at-central-research-institute-kasauli-gmp-lab-gmp-lab-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRI Kasauli: केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसाैली में देश की पहली जीएमपी लैब होगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CRI Kasauli: केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसाैली में देश की पहली जीएमपी लैब होगी स्थापित
Tue, 24 Sep 2024 10:50 AM IST
Krishan Singh
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:50 AM IST
सार
केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में देश की पहली सरकारी स्तर की गुड्स मैन्युफेक्चरिंग (जीएमपी) लैब जल्द स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
सीआरआई कसौली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में वैक्सीन और सीरम के जन्मदाता केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में देश की पहली सरकारी स्तर की गुड्स मैन्युफेक्चरिंग (जीएमपी) लैब जल्द स्थापित की जाएगी। इसके लिए सीआरआई कसौली में कवायद चली हुई है। संस्थान ने लैब की अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। बताया जा रहा है कि अनुमति के लिए 99 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अनुमति मिलते ही लैब स्थापित होने का कार्य शुरू होगा। लैब करोड़ों रुपयों की लागत स्थापित होगी।
विज्ञापन
अभी तक संस्थान के पास आधुनिक जीएमपी लैब की सुविधा नहीं है। ऐसे में कुछ दिक्कतें संस्थान को आ रही हैं। गौर रहे कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली 117 वर्षों से विभिन्न प्रकार की वैक्सीन व एंटी सीरम का उत्पादन कर रहा है। दवाओं के उत्पादन से करोड़ों मरीजों की जिंदगियां बचा चुका है। हालांकि, कई महत्वपूर्ण वैक्सीन का उत्पादन बंद है। डीपीटी वर्ग की वैक्सीन के उत्पादन के लिए सीजीएमपी अनुरूप सुविधा तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
आधुनिक एंटी सीरा और वैक्सीन का होगा उत्पादन
जीएमपी लैब तैयार होने के बाद संस्थान में वैक्सीन और एंटी सीरम आधुनिक तकनीक उत्पादित होगा। खास बात यह है कि लैब स्थापित होने के बाद वैक्सीन और एंटी सीरम सही पैरामीटर पर वर्तमान स्थिति के अनुसार तैयार होगी। संस्थान ने लैब तैयार करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार को दस्तावेज भेज दिए हैं। अनुमति के बाद लैब को आरएंडटी विंग परिसर में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन