फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The corporation is not sending buses to Pagog on time, people warned.

Shimla News: पगोग को समय पर बसें नहीं भेज रहा निगम, लोगों ने दी चेतावनी

Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The corporation is not sending buses to Pagog on time, people warned.
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक झेल रही परेशानी
विज्ञापन

टैक्सी का किराया खर्च कर घर पहुंचने को हैं मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर से सटी पंचायतों में बसों की अनियमित आवाजाही इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। पगोग पंचायत में शनिवार को एचआरटीसी की बसें समय पर नहीं पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर एक बजे आने वाली बस भी पंचायत में नहीं पहुंची। शाम के समय भी बस सेवा में इसी तरह की समस्या सामने आई। इसके चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। पगोग पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बसें निर्धारित समय पर नहीं आ रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेंद्र ठाकुर, पार्वती, आशा, रमा, हेमचंद शर्मा, मीना, कृष्णा, रमेश और उर्मिला ने बताया कि बसों की अनियमित आवाजाही के कारण उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजार या अस्पताल जाने वाले बुजुर्गों को घर लौटने के लिए निजी टैक्सियां करनी पड़ रही हैं। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि एचआरटीसी बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित करें ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पंचायत प्रधान कांशीराम शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बस सेवा की समस्या को लेकर उनसे शिकायत की है। इस संबंध में एचआरटीसी को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि बसों की आवाजाही में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थानीय लोग एचआरटीसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article