{"_id":"5fcba6dd8ebc3ecfdb093df0","slug":"the-corona-positive-couple-remained-in-ambulance-for-50-minutes-at-night-then-sent-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को 50 मिनट एंबुलेंस में ही बैठा रहा संक्रमित दंपती, फिर भेज दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को 50 मिनट एंबुलेंस में ही बैठा रहा संक्रमित दंपती, फिर भेज दिया घर
Sat, 05 Dec 2020 08:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Dec 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के बिलासपुर जिला के भगेड़ से शुक्रवार रात को कोरोना पॉजिटिव दंपती एंबुलेंस से कोविड अस्पताल घुमारवीं पहुंचे लेकिन 50 मिनट तक कोई भी चिकित्सक व कर्मचारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। बाद में डॉक्टरों ने दोनों को कोविड सेंटर बागी बिनौला या घर जाने की सलाह दी। इतनी देर इंतजार करने के बाद दंपती ने घर जाना ही उचित समझा।
विज्ञापन
यह दंपती कुछ दिन पहले पॉजिटिव आया है। दोनों घर में आइसोलेट थे। लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ही अस्पताल आए थे। एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने कहा कि मरीज अपनी मर्जी से ही एंबुलेंस से अस्पताल आ गए थे। डॉक्टरों को जो समय लगा, वह पीपीई किट डालने में लगा है। मरीजों ने जो समस्या बताई, उसी अनुसार उन्हें स्वास्थ्य संबंधित सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। अब उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन