{"_id":"65a2789391f7b206150f9a11","slug":"the-congress-meeting-on-january-16-will-brainstorm-on-possible-candidates-for-the-lok-sabha-polls-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Congress: कांग्रेस की बैठक 16 जनवरी को, लोस चुनाव के संभावित प्रत्याशियों पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Congress: कांग्रेस की बैठक 16 जनवरी को, लोस चुनाव के संभावित प्रत्याशियों पर होगा मंथन
Sun, 14 Jan 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:00 AM IST
सार
पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों से संभावित प्रत्याशियों के नामों पर कांग्रेस 16 जनवरी को मंथन करेगी। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में रणनीति बनाई जाएगी। इसी माह के अंत तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हाईकमान को संभावित नामों का पैनल भेजा जाना है। 16 जनवरी को होने वाली बैठक में पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक-जिला अध्यक्षों सहित सभी मंत्री, विधायक और सीपीएस मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को लगातार आठ चुनावों में हार मिली है। शिमला और कांगड़ा सीट को पार्टी लगातार तीन चुनाव से जीत नहीं सकी है। वर्तमान में कांग्रेस के पास प्रदेश में सिर्फ एक सीट है। जयराम सरकार के समय मंडी में हुए उपचुनाव के दौरान प्रतिभा सिंह को यहां जीत मिली थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को प्रदेश की चारों सीटों पर हारी थी। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
विज्ञापन
ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने इस बार होने जा रहे लोस चुनाव में जीत के लिए पूरा जोर लगाने का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और चुनाव कमेटी से संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल भी हाईकमान ने मांगा है। इसके अलावा पार्टी के केंद्रीय नेता अपने स्तर पर भी सर्वे करवा रहे हैं। 16 जनवरी को होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई जानी है।
विज्ञापन
सभी प्रदेश पदाधिकारियों की ली जाएगी राय
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा होगी। सभी ब्लॉक और जिला अध्यक्षों पर प्रदेश पदाधिकारियों से इस बाबत राय ली जाएगी। संगठन और सरकार के एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संदेश भी बैठक के माध्यम से दिया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनावों के लिए अहम जिम्मेदारियां भी बैठक के दौरान दी जाएंगी।