{"_id":"666accfc6b26b96bfc01b065","slug":"the-compressor-of-the-vehicle-that-came-to-install-a-hand-pump-in-tangroti-caught-fire-causing-a-loss-of-four-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तंगरोटी में हैंडपंप लगाने आए वाहन के कंप्रेसर में लगी आग, चार लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तंगरोटी में हैंडपंप लगाने आए वाहन के कंप्रेसर में लगी आग, चार लाख का नुकसान
Thu, 13 Jun 2024 04:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , योल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी , योल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:12 PM IST
सार
अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी धर्मशाला कर्मचंद ने
बताया कि विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू कर करीब 35 लाख रुपये की
संपत्ति को बचाया है।
विज्ञापन
कंप्रेसर में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
विकास खंड धर्मशाला के तहत आती तंगरोटी पंचायत में बुधवार रात हैंडपंप की वोरिंग करते समय वाहन के कंप्रेसर में अचानक आग लग गई। इससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हैंडपंप एक निजी घर में लगाया जा रहा था। समीपवर्ती घर के दर्शन लाल ने बताया कि आग रात करीब 8:30 लगी। जब वह अपने घर से बाहर आया तो डीजल पूरे परिसर में फैल चुका था। इस पर उन्होंने लोगों को आवाजें लगानी शुरू कीं। मौके पर पहुंचीं पंचायत प्रधान शारदा देवी ने अग्निशमन विभाग धर्मशाला को सूचित किया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर समीप के घरों को बचा लिया। पुलिस चौकी योल की टीम ने मौके पर जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी धर्मशाला कर्मचंद ने बताया कि विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू कर करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति को बचाया है। इसके अलावा इस आगजनी से चार लाख रुपये तक का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि इस आग को लगने का कारण वाहन में अत्याधिक गर्मी होना माना जा रहा है।
विज्ञापन