फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dr. Abhishek ranked among the world's top 2% of scientists for the fourth time.

Kangra News: डॉ. अभिषेक चौथी बार विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

Wed, 14 Oct 2026 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Oct 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. Abhishek ranked among the world's top 2% of scientists for the fourth time.
डॉ. अभिषेक शर्मा
पालमपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के पुन्नर गांव निवासी डॉ. अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्हें लगातार चौथी बार विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की इस सूची में उनका चयन शोध के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को दर्शाता है।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। उनके प्रमुख शोध क्षेत्रों में स्वायत्त वाहनों के लिए ऑप्टिकल सेंसिंग, फोटोनिक रडार, ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, 6जी संचार तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने डॉ. शर्मा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। डॉ. शर्मा के पिता चंद्रभान शर्मा राज्य विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त हैं और माता नीलम शर्मा गृहिणी हैं। डॉ. अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान महादेव, माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed