फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The college is not on land, then where did the degrees come from?

Shimla News: कॉलेज जमीन पर है नहीं फिर कहां से दी डिग्रियां

Fri, 14 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The college is not on land, then where did the degrees come from?
एबीवीपी का एचपीयू प्रशासन से सवाल, जांच की मांग
विज्ञापन

सिरमौर में विधि कॉलेज का मामला, फर्जीबाड़े का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने कुलपति प्रो. एसपी बंसल से मुलाकात कर उन्हें छात्रों की मांगों से अवगत करवाया। इसमें मुख्य रूप से सिरमौर के विधि कॉलेज में फर्जी डिग्री दिए जाने के उठ रहे मामले की विजिलेंस से जांच करवाए जाने की मांग की।

एबीवीपी का आरोप है कि वर्ष 2013 से इस संस्थान में छात्रों को डिग्रियां दी जा रही थीं जबकि धरातल पर कॉलेज नहीं मिला है। हैरत इस बात की है कि एचपीयू से लगातार शिक्षक वायवा लेने मौके पर जाते रहे। उन्होंने इस पूरे मामले और इसको लेकर लग रहे आरोपों की निष्पक्षता से जांच करवाने की मांग की। एबीवीपी नेताओं ने विवि और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव पर लगाए प्रतिबंध को समाप्त कर छात्र संघ चुनाव को नए सत्र से बहाल करने की मांग भी की। दस सालों से एचपीयू और कॉलेजों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एबीवीपी इकाई के मीडिया सचिव साहिल ने कहा कि इकाई पदाधिकारियों ने छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल किए जाने की कुलपति से मांग की। इसके अलावा विवि की बंद की गईं दो बसों को बहाल करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह मांगें भी उठाईं
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि में रिक्त पड़े गैर शिक्षकों के पदों को भरने, नए छात्रावासों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, छात्रावासों की मरम्मत करने, छात्रावासों में कैमरा लगाने, पेपर चेकिंग प्रक्रिया में सुधार करने, पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित करने, ईआरपी सिस्टम सुधारने, यूआईटी, यूआईएलएस और यूसीबीएस में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधा मुहैया करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article