फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The collapsed culvert on Shimla-Mataur NH has not been repaired yet.

Shimla News: शिमला-मटौर एनएच पर ढहा डंगा अभी तक भी नहीं बना

Thu, 23 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The collapsed culvert on Shimla-Mataur NH has not been repaired yet.
एक तरफ वाहन चलने से टुटू के पास हर रोज लग रहा जाम, लोगों ने की राहत दिलाने की मांग
विज्ञापन

मौके पर ट्रैफिक संचालित करने तक की नहीं व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोअर हिमाचल के आठ जिलों को जोड़ने वाली शिमला-मटौर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर टुटू और पावर हाउस के पास सड़क ढह जाने से एकतरफा वाहन चलाए जा रहे हैं। इससे हर रोज जाम लगने से लोग परेशान हो रहे हैं।
बरसात में भूस्खलन होने से ढही सड़क का डंगा लगाने का काम आज तक पूरा नहीं हुआ है। डेढ़ माह से सड़क तंग होने से सुबह और शाम के समय इस सड़क पर जाम की समस्या बढ़ जाती है। यहां ट्रैफिक संचालित करने को एक या दो दिन छोड़ कर कोई भी व्यवस्था नजर नहीं आती। चालक और परिचालकों की सूजबूझ से ही यहां तंग सड़क से ट्रैफिक संचालित हो रहा है। राजधानी की जोड़ने वाली इस सड़क पर डंगा लगाने के काम में हो रही देरी, रोज इस सड़क से गुजरने वाले लोगों पर भारी पड़ रही है। इस वजह से कर्मचारी भी समय से अपने कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे। शाम को घर लौटने में भी देरी हो रही है। सड़क पर जहां पर डंगा गिरा है वहां शेष बची सड़क की हालत भी खराब है, इसी से होते हुए रोगी वाहन भी रोज गुजरते हैं। आम लोगों की इस परेशानी को इस सड़क का रखरखाव करने वाला एनएच और स्थानीय प्रशासन कोई नहीं समझ रहा है।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र में कार्यरत घणाहट्टी से शिमला रोज सफर करने वाले हीरा लाल ठाकुर और कपिल ने कहा कि डंगे का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। रोज यहां पर जाम लग रहा है, जिससे समय से काम पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम के पूर्व पार्षद विवेक शर्मा और टुटू व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव सूद ने कहा कि सड़क टूटी होने और इसके वन वे होने से जाम की समस्या को लोग डेढ़ माह से झेलने को मजबूर हैं। इससे सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को रोज जाम में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिवाली पर घर गए थे मजदूर : प्रभात
नेशनल हाईवे अथाॅरिटी के डिप्टी मैनेजर अमित प्रभात ने बताया कि दिवाली में मजदूर घर गए थे। अब लौट आई है, अगले दो से तीन दिन में डंगा लगाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। स्थानीय पुलिस प्रशासन से काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा और ट्रैफिक संचालित करने को मौके पर पुलिस कर्मी को तैनात करने की मांग की है। इससे काम और तेजी से हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article