{"_id":"6af1c5201d403b7a430b5c82","slug":"the-cm-inspected-the-work-on-the-utility-duct-being-constructed-up-to-raj-bhavan-shimla-news-c-19-sml1002-817701-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सीएम ने किया राजभवन तक बन \nरहे डक्ट के कार्य का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सीएम ने किया राजभवन तक बन रहे डक्ट के कार्य का निरीक्षण
विज्ञापन
नए साल तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
लोगों के बैठने के लिए लगाए जाएंगे बेंच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के बैनमोर वार्ड में ओकओवर से राजभवन तक बन रहे डक्ट का काम जल्द पूरा किया जाएगा। डक्ट निर्माण के बाद इस सड़क का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पैदल चलकर डक्ट निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए बनाए जा रहे स्थानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इनके आसपास आम लोगों के बैठने के लिए भी स्थान विकसित किए जाएं और वहां बेंच लगाए जाएं। इसके अलावा सड़क के सौंदर्यीकरण के लिए भी आवश्यक कार्य किए जाएं ताकि पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को आसपास हरियाली नजर आए। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि डक्ट का काम अब अंतिम चरण में है। इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है और नए साल तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मालरोड पर भी छोटा शिमला चौक से लिफ्ट तक डक्ट का काम पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार अब यहां डक्ट के माध्यम से बिजली और पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। महापौर ने कहा कि मालरोड के इस हिस्से से अब तारों का जंजाल हटा दिया गया है, जिससे इसकी सुंदरता बढ़ी है। लिफ्ट के पास भी विश्राम स्थल विकसित किया जा रहा है।